
अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर 8 फरवरी को मनाने जा रही अपना 12वां स्थापना दिवस, इसके साथ ही जरूरतमंदों के लिए भी करती है काम
अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर संस्था अपना 12वां स्थापना दिवस रविवार 8 फरवरी को मनाने जा रही है। 14 दिसंबर 2014 को यह संस्था डॉ.रामबाबू गोयल ने अपने साथियों प्रभुदयाल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, डॉ. रामजीदास गोयल और अजय बंसल के साथ मिलकर शुरू की थी। संस्था की ओर से हर रविवार को बैठक की जाती है। 11 साल में अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर की ओर से 565 साप्ताहिक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। पांच साल पूर्व समाज में शादी-विवाह के लिए युवक-युवतियों
के बायोडाटा का वाचन प्रारंभ किया गया था। हर हफ्ते 20 बायोडाटा का वाचन होता है, अब तक 5000 से अधिक बायोडाटा का वाचन किया जा चुका है। इसके चलते अग्रवाल समाज में अभी तक सैकड़ों रिश्ते तय भी हुए हैं। संस्थापक अध्यक्ष डॉ.रामबाबू गोयल और महिला विंग प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत से हर रविवार को ग्वालियर के अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के किसी ना किसी बंधु के घर बैठक होती थी। इन बैठकों में लोगों की समस्याएं सुनी जाती है और उन्हें मिलकर सुलझाने का प्रयास किया जाता है। समय के साथ-साथ्ज्ञ नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर के साथ कम खर्च में धार्मिक व शैक्षणिक यात्राएंं (अग्रोहा धाम, वृंदावन, टीकमगढ़ आदि) भी कराई गईं। प्रत्येक रविवार को सुबह 8.30 से 10 बजे तक की जाती है। संस्था ने जरूरतमंदों के लिए अस्पतालों में व्हीलचेयर व दवाइयों की व्यवस्था भी कराई और आकस्मिक बीमारी या आर्थिक परेशानी में समाजबंधुओं की मदद भी की। कोरोना काल में भी संस्था ने डिजिटल मीटिंग कर लोगों को जोड़े रखा।
संस्था में कोई पद नहीं, शुल्क भी नहीं
इस संस्था में किसी को भी कोई पद नहीं दिया जाता। मासिक या वार्षिक शुल्क भी नहीं लिया जाता। जब कोई सेवा कार्य होता है तो सभी मिलकर राशि एकत्र करते हैं और काम पूरा होने पर बची राशि वापस कर दी जाती है।
स्थापना दिवस समारोह में होंगे कार्यक्रम
अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का बारहवां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सुबह 10 बजे से मिलन गार्डन में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसमें सभी सदस्यों को आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
Updated on:
07 Feb 2026 11:42 am
Published on:
07 Feb 2026 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
