
मिलावट का बड़ा खेल बेनकाब (Photo Source- Patrika)
Gwalior News : खाद्य पदार्थों में चल रहे मिलावट के खेल से आम लोगों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में प्रशासन इन मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाइयां कर रहा है, फिर भी मिलावट का ये धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी ताजा बानगी सामने आई मध्य प्रदेश के ग्वालियर से, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हॉस्पिटल रोड पर स्थित एक मसाला पिसाई चक्की पर छापामार कार्रवाई करते हुए मिलावट का बड़ा खेल उजागर किया है।
मौके पर कल्ली शाह धनिया मसाला पिसाई करते मिले, लेकिन निरीक्षण के दौरान जो सामने आया, उसने छापामार टीम को भी चौंका दिया। परिसर में साबुत हल्दी, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया और तैयार धनिया पाउडर व गरम मसाला पाउडर के साथ भूसी (चौकर) और लकड़ी का बुरादा भी रखा पाया गया है। जांच में सामने आया कि, भूसी और लकड़ी के बुरादे का इस्तेमा धनिया पाउडर में मिलावट के लिए किया जा रहा था। भूसी और लकड़ी का बुरादा मिलाकर यहां धनिया बेचा जा रहा था। पूछताछ में कल्ली शाह ने बताया कि, वो किराए के परिसर में मसालों का कारोबार करता है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, चौकर, लकड़ी का बुरादा और साबुत धनिया के नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही, करीब 30 किलो गरम मसाला, 40 किलो धनिया पाउडर, 30 किलो चौकर, 40 किलो लकड़ी का बुरादा और 50 किलो साबुत धनिया जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 30,700 रुपए बताई गई है। फिलहाल, जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद टीम ने तत्काल ही मसाला कारोबार बंद करा दिया है। साथ ही, पिसाई केंद्र को सील कर दिया। खाद्य पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई है।
Updated on:
17 Feb 2026 10:39 am
Published on:
17 Feb 2026 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
