गोरखपुर के DM सभागार कक्ष में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता ADM सिटी अंजनी सिंह ने किया। इस बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और फौजियों से संबंधित समस्याओं की समीक्षा एवं समाधान पर चर्चा करना था। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों और संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विशेष रूप से कर्नल अनिल सिंह ,जिला सोल्जर बोर्ड अधिकारी, विंग कमांडर मुकेश तिवारी, और वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में ओंकार मिश्रा, इंद्रजीत साहनी, नाथूलाल राम, आशीष शर्मा, मेवालाल शर्मा, रखा भारती, प्रदीप यादव, चंद्रभान, एवं स्टेशन हेडक्वार्टर के पाण्डेय जी भी शामिल रहे। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा पेंशन, पुनर्वास, चिकित्सा सुविधाएं, आवास और नौकरियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए ADM सिटी ने सभी विषयों पर गहनता से विचार किया और शीघ्र समाधान का विश्वास दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फौजियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाया जाए।
Published on:
07 Aug 2025 12:54 am