13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहने खरीदने आई शातिर महिलाओं का कारनामा…सीसीटीवी फुटेज देख उड़े होश, व्यापारियों में दहशत

गोरखपुर के बेलीपार स्थित श्याम ज्वेलर्स में गुरुवार दोपहर पांच महिलाओं ने खरीदारी के बहाने सोने के जेवर चुरा लिए। यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार योगेश वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, शातिर महिलाओं का सीसीटीवी फुटेज

गोरखपुर में शातिर महिलाओं के गैंग ने एक ज्वेलर्स के यहां हाथ साफ करते हुए गहने उड़ा लिए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने जब स्टॉक का मिलान किया तो गहने गायब मिलें।

उसने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब सारी हकीकत सामने आ गई। ज्वेलर्स ने थाने में पुलिस को लिखित तहरीर दे कर गहनों की बरामदगी की गुहार लगाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिना खरीददारी किए दुकान से निकलीं महिलाएं

ज्वेलर्स योगेश ने बताया कि बेलीपार थाना के महातीर उपरा चौराहे पर उसकी श्याम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार को पांच महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंची। कान के टप्स, पायल और नाक की कील दिखाने को कहा। काफी देर तक देखने के बाद उन्होंने एक-एक गहने खरीदने का दिखावा किया। बाद में बिना गहने खरीदे वहां से चली गई।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा, मुकदमा दर्ज

महिलाओं के जाने के बाद जब उन्होंने स्टाक का मिलान किया तो कुछ सोने के गहने गायब मिले। शक होने पर सीसीटीवी का फुटेज देखा गया तो महिलाएं चोरी करती नजर आईं। योगेश वर्मा ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर पुलिस को कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया है। पुलिस महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग