14 अगस्त 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

राष्ट्र वंदन समिति और अखंड हिंद फौज ने घोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, याद किए गए अमर सेनानी

अखण्ड भारत संकल्प दिवस व आजादी के 79 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर राष्ट्र वंदन समिति और अखंड हिंद फौज ने घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा निकाली, शोभा यात्रा में भारत माता एवं अमर सेनानी के रूप में सम्मिलित हुए बच्चे आरती कर भारत माता को किए नमन।

Up news, gorakhpur news
फोटो सोर्स: पत्रिका, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र वंदन समिति अखंड हिंद फौज के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद नमन तिरंगा यात्रा और अखंड भारत शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व अखंड फौज के विभाग कमांडर अंश अग्रहरि और युवा परिषद के संयोजक अमित दत्त पांडेय ने किया। यात्रा में अखंड हिंद फौज के कैडेट्स घोष के लय पर कदमताल करते चल रहे थे, घोष का संचालन आलोक पांडेय ने किया।

मां भारती को दीप प्रज्वलित कर निकली यात्रा

यात्रा का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी, गोरखपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ जेपी जयसवाल, संरक्षक डॉ रूप कुमार बनर्जी, संस्था के अध्यक्ष विजय खेमका, महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर यात्रा को झंडा दिखा कर रवाना किया।

शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरी यात्रा

यात्रा महानगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए चेतना चौराहे पर भारत माता की भव्य आरती कर समाप्त हुई। यात्रा में रथ पर भारत माता का दिव्य स्वरूप एवं भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का रूप लेकर बच्चे बाघी और घोड़े पर सवार थे यात्रा को देख करके जनता में अत्यंत उत्साह था।

सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए देश बनेगा विश्व गुरु

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी और वरिष्ठ सर्जन डॉ जेपी जयसवाल ने संयुक्त रूप से कहा, पूरे देश में तिरंगे को लेकर एक अभूतपूर्व लहर चल रही है। इस यात्रा ने देशवासियों को एकजुट किया है और राष्ट्र के प्रति उनके सम्मान व गर्व की भावना को प्रदर्शित किया है। कहा कि भारत जिस गति से प्रगति कर रहा है, वह निश्चित रूप से सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए देश को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा।"

नहीं भूली जा सकती मातृभूमि के विभाजन की वेदना

आरती के कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है. जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो, जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो, जो प्रात: उठकर “समुद्रवसने देवी पर्वतस्तन मंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यम् पादस्पर्शं क्षमस्वमे. “कहकर उसकी रज को माथे से लगाता हो, वन्देमातरम् जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं।

लक्ष्य के शिखर पर पहुंचने के लिये दुरूह राहों पर भी चलना होगा

अखण्ड भारत के संकल्प को कैसे त्याग सकते हैं? किन्तु लक्ष्य के शिखर पर पहुंचने के लिये यथार्थ की कंकरीली-पथरीली, कहीं कांटे तो कहीं दलदल, कहीं गहरी खाई तो कहीं रपटीली चढ़ाई से होकर गुजरना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि 15 अगस्त को हमें आजादी मिली और वर्षों की परतंत्रता की रात समाप्त हो गयी। किन्तु स्वातंत्र्य के आनंद के साथ-साथ मातृभूमि के विभाजन का गहरा घाव भी सहन करना पड़ा।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, सरदार जसपाल सिंह, सुधा मोदी, पीके दुबे, योगेंद्र नाथ दुबे मातृशक्ति की अध्यक्ष विनीता पांडेय, माया गुप्ता, रागिनी श्रीवास्तव, रूप रानी, रीता शर्मा, युवा परिषद अध्यक्ष देवी लाल, संयोजक अमित दत्त। संगठन मंत्री भावेश शुक्ल, रंजीत कसौधन, शशिकांत गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, सुनीता शर्मा, मनोरमा पाल, श्वेता राय कंचन लता खेमका, अमित पांडेय, अंकित मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, प्रदीप राय, मोहन तिवारी, अनुराग खेमका, दीपक मौर्य, राहुल गुप्ता, शाश्वत त्रिपाठी, समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित थे।

अखंड हिंद फौज के कैडेट रहे उपस्थिति

इस दौरान AHF सीनियर- गोरखपुर विभाग कमांडर अंश अग्रहरि, DC शीनू कुमार, CCO अनमोल यादव, विकाश पाल, शनि यादव, अनूप, PC श्रेष्ठ चौबे, मयंक जायसवाल, प्रियंका, सरिता, रीमा, दीक्षित, अदिति व 150 कैडेट्स उपस्थित रहे| इस दौरान घोष संचालन कर रहे आलोक पांडेय एवं घोष टीम उपस्थित रही| यात्रा का विभिन्न स्थानों पर माखन भोग स्वीट्स, टिकटोक विजन वर्ल्ड आदि के द्वारा रास्ते में यात्रा का स्वागत एवं यात्रा में सम्मिलित जनों को मिष्ठान एवं शीतलपेय वितरित किया गया।