गोरखपुर, May 19, 2026

सांकेतिक इमेज फोटो सोर्स: पत्रिका
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक मुंह बोला बाप ही बेटी को लेकर भाग गया है। जब यह घटना मां को मालूम चली तो वह अनहोनी के भय से ग्रस्त होकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। अधेड़ के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि चार साल से वह आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी।
महिला ने बताता कि उसकी बेटी आरोपी को पापा कहती थी। लेकिन उसने बाप और बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को दरकिनार करते हुए यह गंदा काम किया है। महिला ने पुलिस से बेटी की सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सौतेले बाप-बेटी की तलाश कर रही है। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला (45) ने बताया कि पहले पती से उसके दो बच्चे हैं। पहला पति महिला को छोड़कर दिल्ली में रह रहा है।
पति से दूर रह रही महिला का संपर्क कस्बे के ही एक शादीशुदा व्यक्ति से हो गया था। महिला ने बताया कि उसके कस्बे का रहने वाला शख्स उसकी बेटियों की देखभाल भी करता था। घनिष्ठता बढ़ी तो महिला की बेटियां घुलमिल गई और आरोपी को पिता के तरह मानने लगीं। आरोपी बेटी को अक्सर घुमाने भी ले जाता था। आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है, उसके 3 बच्चे भी हैं। उन्हें छोड़कर वह महिला के साथ रहता था।
महिला का आरोप है कि 15 मई की रात उसकी 19 साल की बेटी को बहला फुसलाकर आरोपी अपने साथ लेकर भाग गया। अगले दिन सुबह काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। महिला का कहना है कि बेटी अभी कॉलेज में पढ़ रही है, उसकी पढ़ाई भी अब डिस्टर्ब हो जाएगी।
इस घिनौने काम पर महिला के परिवार के लोग आरोपी पर काफी गुस्सा है और अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हैं। CO गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सर्विलांस के भी ट्रेस किया जा रहा है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on: 19 May 2026 10:11 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।