7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर, Jun 07, 2026

Gorakhpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं आए 9 अफसर, कमिश्नर ने दिया वेतन रोकने का आदेश

Gorakhpur News: गोरखपुर के तहसील सहजनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियो की समस्याएं सुनीं। कमिश्नर और DIG ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं के तत्काल समाधान का निर्देश दिया।

Up news, gorakhpur news

कमिश्नर ने 9 अफसरों का वेतन रोका (सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने ताबड़तोड़ कारवाई करते हुए सहजनवा तहसील क्षेत्र के 9 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी कई विभागों से संबंधित हैं और सहजनवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अनुपस्थित थे। बता दें कि DIG एस चनप्पा के साथ कमिश्नर समाधान दिवस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान अफसरों को नदारत देखकर उन्होंने कार्रवाई की है।

औचक निरीक्षण में कई अधिकारी मिले अनुपस्थित

शनिवार को समाधान दिवस होने पर भी गैर जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित थे, इस पर कमिश्नर का पारा हाई हो गया और सभी अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के लिए कहा। कमिश्नर ने कहा कि जिलाधिकारी के स्तर से एक अपर जिलाधिकारी स्तर का एक नोडल अधिकारी इसके लिए नामित किया जाए। DIG ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

इन अधिकारियों का वेतन रोका

कमिश्नर अनिल ढींगरा के निर्देश पर पाली एवं पिपरौली के BEO, सहजनवा के CDPO, चकबंदी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, सहजनवा, पिपरौली, पाली के पशु चिकित्साधिकारी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ड्रेनेज का वेतन रोका गया है। समाधान दिवस में कमिश्नर ने राजस्व एवं भूमि विवद से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं।

उन्होंने प्रमोद कुमार, सरस्वती देवी, भजुराम, संतोष पाण्डेय आदि की समस्या सुनी और SDM केशरी नंदन तिवारी को उसका निस्तारण करने को कहा। इतना ही नहीं कमिश्नर ने कहा कि समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारी यदि फिर लापरवाही किए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर-DIG ने किया 'विरासत गलियारा' का निरीक्षण

सीएम योगी ड्रीम प्रोजेक्ट विरासत गलियारा की सड़क अगले सप्ताह बनकर तैयार हा जाएगी। बता दें कि यह गलियारा धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता को जोड़ रहा है। कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं DIG एस चनप्पा ने शनिवार को विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क की ब्लैक टॉपिंग की जाएगी।

कमिश्नर ने कहा कि हर हाल में अगले शनिवार तक सड़क बनाकर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाए। यहां की दुकानें एक जैसी नजर आएंगी। सभी को एक रंग में रंगा जाएगा। धर्मशाला बाजार के रास्ते कोई भी सीधा पांडेयहाता होता हुआ महेवा तक पहुंच सकता है। बन जाने के बाद यह शहर के सबसे आकर्षक बाजार के रूप में नजर आएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें