12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंककर्मी की पत्नी फंदे से लटकी, मायके वालों का हंगामा… ससुराल वालों पर मार कर लटकाने का आरोप

बैंककर्मी की पत्नी फंदे से लटकी, मायके वालों का हंगामा... ससुराल वालों पर मार कर लटकाने का आरोप गोरखपुर शहर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र में बैंककर्मी की पत्नी ने अज्ञात कारणों से ससुराल में सुसाइड कर लिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही मायके वाले लगभग दर्जन भर की संख्या में पहुंचकर कर मृतका के ससुराल में हंगामा किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और लाश को अपने कब्जे में ली। CO कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, इंस्पेक्टर तिवारीपुर पंकज सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर सबूत इकट्ठा किये। गोरखपुर शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में विनय पोस्टेड है जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थानाक्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर विनय सागर अपने परिवार के साथ रहते हैं। विनय की तीन साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र की काजल सोनकर से शादी हुई थी। जिसके बाद एक साल की बच्ची भी है। विनय सागर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शहर की एक ब्रांच में क्लर्क पद पर हैं। विनय के पिता नंद किशोर की मौत हो चुकी है। तीन मंजिला घर पर मां, बहन के साथ पत्नी रहती थी। शाम को फंदे से लटकी मिली काजल की लाश, मायके वालों का हंगामा गुरुवार की सुबह विनय बैंक निकल गए। इसके बाद शाम करीब पांच बजे काजल सोनकर की उनके कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली। जिसे देखकर नन्द चिल्लाने लगी, शोर सुन मुहल्ले के लोग भी वहां आ गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस और मायके वाले भी पहुंच गए। इसी बीच मायके वालों ने ससुराल में हंगामा शुरू कर दिया। शाम को घर पर सास और काजल का पति विनय मौजूद नहीं थे। मायके वालों ने कहा कि हत्या कर बेटी की लाश लटकाई गई है। इसके बाद विनय अपनी मां के साथ भाग गया है। काजल के पिता राममिलन की पहले ही मौत हो चुकी है। एक साल की बच्ची को मायके वाले अपने कब्जे में ले लिए, पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बैंककर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड

गोरखपुर शहर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र में बैंककर्मी की पत्नी ने अज्ञात कारणों से ससुराल में सुसाइड कर लिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही मायके वाले लगभग दर्जन भर की संख्या में पहुंचकर कर मृतका के ससुराल में हंगामा किए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और लाश को अपने कब्जे में ली। CO कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, इंस्पेक्टर तिवारीपुर पंकज सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर सबूत इकट्ठा किये।

गोरखपुर शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में विनय पोस्टेड है

जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थानाक्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर विनय सागर अपने परिवार के साथ रहते हैं। विनय की तीन साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र की काजल सोनकर से शादी हुई थी। जिसके बाद एक साल की बच्ची भी है।

विनय सागर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शहर की एक ब्रांच में क्लर्क पद पर हैं। विनय के पिता नंद किशोर की मौत हो चुकी है। तीन मंजिला घर पर मां, बहन के साथ पत्नी रहती थी।

शाम को फंदे से लटकी मिली काजल की लाश, मायके वालों का हंगामा

गुरुवार की सुबह विनय बैंक निकल गए। इसके बाद शाम करीब पांच बजे काजल सोनकर की उनके कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली। जिसे देखकर नन्द चिल्लाने लगी, शोर सुन मुहल्ले के लोग भी वहां आ गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस और मायके वाले भी पहुंच गए।

इसी बीच मायके वालों ने ससुराल में हंगामा शुरू कर दिया। शाम को घर पर सास और काजल का पति विनय मौजूद नहीं थे। मायके वालों ने कहा कि हत्या कर बेटी की लाश लटकाई गई है।

इसके बाद विनय अपनी मां के साथ भाग गया है। काजल के पिता राममिलन की पहले ही मौत हो चुकी है। एक साल की बच्ची को मायके वाले अपने कब्जे में ले लिए, पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग