
फोटो सोर्स: पत्रिका, भजन गायक अभिलिप्सा
महादेव के भजनों पर प्रस्तुति देने वाली उड़ीसा की प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा का कार्यक्रम मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को गोरखपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अपने दृष्टांत साझा किए।
अभिलिप्सा ने बताया कि उन्होंने तीन साल की उम्र से भजन गाना शुरू किया था। हर हर शंभू गाने से उन्हें पहचान मिली। मीडिया से बातचीत करते हुए अभिलिप्सा पंडा ने कहा कि गोरखपुर एक चर्चित और आध्यात्मिक शहर है। यहां आने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी।
शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की मूर्तियों को देखने के बाद इस नगरी में आने का आकर्षण और बढ़ गया था, जो अब पूरा हुआ है। कहा कि उनका पारिवारिक वातावरण सांस्कृतिक रहा है और माता-पिता भी कला से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष की आयु से ही उन्होंने भजन गाना शुरू कर दिया था।
वर्ष 2022 में रिलीज हुआ उनका चर्चित भजन हर हर शंभू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उन्हें व्यापक पहचान मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य तेजी से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है। अभिलिप्सा ने बताया कि आजकल लोग भजनों को अधिक पसंद कर रहे हैं, इसलिए वह भक्ति संगीत को प्राथमिकता देती हैं।
Updated on:
17 Feb 2026 06:49 pm
Published on:
17 Feb 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
