11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली…दोस्त का भी सिर फूटा, हमलावर फरार

गोरखपुर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि उसके साथी का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस आरोपित पंकज शाही की तलाश में छापेमारी कर रही है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, युवक पर फायरिंग

गोरखपुर में मंगलवार की रात रामगढ़ताल क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी गई, आरोप है कि रुपये देने के लिए बुलाए बड़हलगंज के पंकज शाही ने गोली मारी है। गोली प्रियांशु सिंह (22) के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इस घटना की जानकारी उसके साथ गए दोस्त शशांक ने पुलिस को दी। शंशाक के सिर में भी पत्थर लगे हैं, वह भी घायल हालत में भर्ती कराया गया है।

युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

आरोपी पंकज शाही घटना के बाद से फरार है ,पुलिस ने घायल प्रियांशु सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गोली फंसने की वजह से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी पंकज शाही की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। आरोपी पंकज शाही की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

आरोपी ने तीन लाख रुपए कर्ज ले रखा था

जानकारी के मुताबिक गोला बाजार के दीपगढ़ गांव निवासी प्रियांशु सिंह के मित्र व महराजगंज घुघली निवासी शशांक त्रिपाठी से आरोपी बड़हलगंज के महुआपार निवासी पंकज शाही से ने साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। उसी रुपये को लंबे समय से शशांक वापस मांग रहे थे। मंगलवार को दोनों के बीच में रुपये के लेनदेन को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी।

रूपये देने के लिए बुलाया, विवाद पर किया फायरिंग

घायल युवकों ने बताया कि पंकज ने शशांक को रुपये देने के लिए चिड़ियाघर के पास बुलाया था। शशांक अपने मित्र प्रियांशु को साथ में लेकर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से चिड़ियाघर के पास गए थे। वहां पर पहले से पंकज शाही अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था। दोनों के बीच में रुपये को लेकर बातचीत के दौरान ही विवाद हो गया और पंकज शाही ने अपने पास रखे असलहे से फायर कर दिया।

प्रियांशु के पैरों में लगी गोली, हमलावर फरार

गोली प्रियांशु के घुटने व पैर के निचले हिस्से में जा लगी। गोली चलने की आवाज से सड़क पर अफरा तफरी मच गई, इसी का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले। दोस्त ने ही गोली लगने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित के बताए अनुसार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।