
केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह फोटो सोर्स X अकाउंट
‘घूसखोर पंडित’ नाम की वेब सीरीज को लेकर उठे विवाद के बीच गोंडा से भाजपा सांसद और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का बयान सामने आया है। उन्होंने इस वेब सीरीज में इस्तेमाल भाषा और प्रस्तुति को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी जाति या समाज को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है।
वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी बीच विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में जिस तरह की भाषा और दृश्य दिखाए गए हैं। वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।
कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि एक वेब सीरीज में ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि इस तरह का चित्रण किसी भी समाज की भावनाओं को आहत करता है। और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने इसे समाज को बांटने वाला प्रयास बताया।
विदेश राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ पुलिस जो कार्रवाई कर रही है। वह सही दिशा में है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने खुद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों से बात की है। और सख्त कदम उठाने को कहा है। जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के स्तर से भी उचित निर्देश दिलवाने की बात उन्होंने कही।
कीर्तिवर्धन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय को निशाना बनाकर फिल्म, वेब सीरीज या कोई भी कंटेंट नहीं बनाया जाना चाहिए। ऐसा करना समाज को बदनाम करने और आपसी भाईचारे को कमजोर करने जैसा है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की कोशिश न करे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वेब सीरीज बनाने पर कोई रोक नहीं है। लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। किसी भी धर्म या जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।
गौरतलब है कि इस वेब सीरीज को लेकर लखनऊ में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। ब्राह्मण समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
Published on:
07 Feb 2026 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
