29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा, May 25, 2026

बेटा उठो कुछ तो बोलो, मां शव से लिपटकर रोई, गोंडा सरयू नदी में नहाने गए 17 साल के किशोर की डूबकर मौत

Gonda News, Saryu; गोंडा के परसपुर क्षेत्र में सरयू नदी में नहाने गए 17 वर्षीय गोविंद मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। भीषण गर्मी में घाट पहुंचे किशोर को बचाने के लिए लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बेटे का शव देखते ही मां बिलख पड़ी। घटना के बाद घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

गोंडा जिले में भीषण गर्मी के बीच सरयू नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह परसपुर थाना क्षेत्र के बंधिया घाट पर हुआ। युवक अपने घर से मोटरसाइकिल से घाट पहुंचा था। और नहाते समय गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां सबसे लिपटकर रो रही है यहां दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।

गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र स्थित बंधिया घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरयू नदी में नहाने गए 17 वर्षीय गोविंद मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। गोविंद धनावा गांव का रहने वाला था। गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह अपनी मोटरसाइकिल से घाट पहुंचा था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोविंद नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गया। कुछ ही देर में वह पानी में डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की।

लोग जब तक नदी से बाहर निकलते तब तक थम गई किशोर की सांसे

लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गोविंद को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी और उनके सामने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घाट पर नहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम, चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगा

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंधिया घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घाट पर कहीं भी चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आता। जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

एसडीएम बोली-. पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष मिलेगी आर्थिक सहायता

मामले की जानकारी मिलने पर करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा और पूरी रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही घाट पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सरयू नदी में हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले मगरमच्छ के हमले में एक युवक की जान चली गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें