
घटना के बाद स्कूल के पास जुटी लोगों की भीड़
गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कथित अभद्रता और एक निजी स्कूल में अवैध गतिविधियों की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्कूल की मान्यता नहीं है। और वहां छात्रों को बहकाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को थाने में लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी नाबालिग बेटी केजीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि जिस विद्यालय में उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराया है। उसकी मान्यता नहीं है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने यह तथ्य छिपाकर प्रवेश लिया।
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी ने घर आकर बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में परवेज खान नाम का युवक उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। इतना ही नहीं, वह इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर बाद में उन्हें हटा देता है। शनिवार को भी कथित रूप से युवक ने अपनी आईडी से संदेश भेजा।
रविवार को जब शिकायतकर्ता का बड़ा बेटा इस संबंध में स्कूल पहुंचा और आपत्ति जताई। तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि सलाहुद्दीन हाफिज, इसराइल, जकीरे, साजिद, अरशद, इमरान समेत अन्य लोगों ने लाठी लेकर उसे गाली देते हुए वहां से भगा दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद के दौरान तीखी नोकझोंक हुई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय परिसर में बाहरी लोगों को बुलाकर बच्चों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि स्कूल की मान्यता की जांच कर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर रोक लगाई जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सात नामजद और दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
Published on:
15 Feb 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
