13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती बस से अचानक कूद गई महिला, पति सोता रह गया… दिल्ली से लौटते समय रास्ते में खत्म हो गई जिंदगी

दिल्ली से इलाज कराकर घर लौट रही अंजू देवी ने परसपुर के पास चलती बस से छलांग लगा दी। पति बगल की सीट पर सोता रह गया। तीन बच्चों के मां की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई।

2 min read
Google source verification
अस्पताल में पहुंचे परिजन और गांव के लोग

अस्पताल में पहुंचे परिजन और गांव के लोग फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परसपुर बाजार के पास चलती बस से कूदकर 42 वर्षीय महिला ने जान दे दी। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उसने बस की खिड़की से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

गोंडा जिले के परसपुर बाजार इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां चलती बस से कूदने के बाद 42 वर्षीय अंजू देवी की मौत हो गई। वह अपने पति जीवन के साथ दिल्ली से तरबगंज क्षेत्र के अपने गांव गढ़वली वापस लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी दिल्ली से बस के जरिए घर आ रहे थे। सफर के दौरान जीवन को नींद आ गई थी। इसी दौरान बस जब परसपुर बाजार के पास पहुंची। तभी अंजू देवी ने अचानक बस की खुली खिड़की से छलांग लगा दी। बस में मौजूद यात्रियों और चालक को जब इस घटना की जानकारी हुई तो तुरंत बस रोकी गई और महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मानसिक बीमारी से परेशान थी महिला दिल्ली में चल रहा था इलाज

पति जीवन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गए थे। अंजू देवी पिछले करीब दस दिनों से मानसिक बीमारी का इलाज करा रही थीं। उनके सिर में दो गांठें भी थीं। जिनके बारे में डॉक्टरों ने दवाइयों से ठीक होने की संभावना बताई थी।

घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

परिवार के अनुसार अंजू देवी अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान और तनाव में रहती थीं। उन्हें यह डर था कि शायद वह ठीक नहीं हो पाएंगी। अंजू देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के संबंध में जानने के लिए थानाध्यक्ष परसपुर को फोन किया गया। लेकिन उनका फोन न मिलने के कारण पुलिस के पक्ष की जानकारी नहीं हो सकी।