4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर, Jun 03, 2026

गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड की जांच में STF की एंट्री, कारोबारी के बेटे को बदमाशों ने होटल के गेट पर मारी थी गोली

Ghazipur Vinit Rai Murder Case: गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस मामले की जांच के लिए STF की एंट्री हो गई है।

Murder case ghazipur

विनीत राय की फाइल फोटो (Source- Shweta rai 'X')

Vinit rai murder case in ghazipur: गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड मामले में पुलिस के साथ ही अब एसटीएफ की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की एक टीम में सोमवार से ही गाजीपुर में डेरा डाले हुए हैं और आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी बीच विनीत के पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। विनीत के पिता का कहना है कि अगर एनकाउंटर नहीं किया गया तो वे पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे।

सोमवार से डेरा डाले है एसटीएफ

गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या किए जाने के मामले में एसटीएफ भी जांच में जुटी हुई है। इस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। इनाम घोषित किए जाने के बाद एसटीएफ की टीम सोमवार को गाजीपुर पहुंची और मामले में आगे की पड़ताल शुरू कर चुकी है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

परिवार को एसटीएफ से उम्मीद

जांच में एसटीएफ के शामिल होने के बाद विनीत के पिता और उनके पूरे परिवार को उम्मीद है कि अब इस मामले में ठोस कार्रवाई की जा सकेगी। वहीं, एडीजी जोन वाराणसी पियूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बीते दिनों विनीत के पिता आलोक राय ने कहा था कि यदि आरोपियों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो परिवार के बाकी सदस्यों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। आरोपी पूरे परिवार को मार देंगे। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है और यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्होंने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है।

क्या थी घटना

दरअसल, गाजीपुर के गौशाबाद इलाके में स्थित बिंदु होटल में शुक्रवार की रात विनीत खाना खाने गए थे। होटल से बाहर निकले ही दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने विनीत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। गोली लगने से विनीत की मौत हो गई थी।बताया जा रहा है कि इस हमले के चश्मदीन होटल के गार्ड को भी लक्ष्य करके फायरिंग की गई थी, लेकिन उसने होटल के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद होटल स्टाफ विनीत को अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें