1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यति नरसिंहानंद बोले- खामनेई मानवता के शत्रु थे, हमारे देश में भी कई खामनेई…लेकिन हमारे पास नेतन्याहूं नहीं

Yati Narsinghanand statement : गाजियाबाद के डासना स्थित शिव शक्ति धाम के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर टिप्पणी की।

less than 1 minute read
Google source verification

ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर यति नरसिंहानंद ने की टिप्पणी, PC- X

गाजियाबाद: गाजियाबाद के डासना स्थित शिव शक्ति धाम के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने अयातुल्ला अली खामनेई को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि 'खामनेई मानवता के शत्रु थे। हमारे देश में भी कई खामनेई हैं, लेकिन हमारे पास नेतन्याहूं नहीं है।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यति नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि नेतन्याहू को बहुत-बहुत धन्यवाद। नेतन्याहू ने जिहाद फैलाने वाले को उसके साथियों के साथ जहन्नुम में पहुंचा दिया। इजराइल ने उस नेता को मार गिराया है, जिसने बुर्के से आजादी मांगने वाली लाखों महिलाओं को मरवा दिया।

नेतन्याहू को मैं फिर से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं पिछले कुछ दिनों से ट्रम्प से नाराज था। लेकिन, अब मेरी नाराजगी दूर हो गई। ट्रम्प ने अपने दोस्त का हाथ और साथ नहीं छोड़ा। ट्रम्प और इजराइल ने ईरान के तानाशाह को मिट्टी में मिला दिया।

यति नरसिंहानंद ने आगे कहा कि भारत में लाखों खामनेई मस्जिदों में बैठे हैं। लेकिन, भारत के नेताओं को यह तक पता नहीं है कि आतंकवाद का धर्म क्या है। हमारे देश को भी इजराइल जैसी लीडरशिप की सख्त जरूरत है।

हमारे नेताओं को चाहिए कि वह इजराइल जाएं और ट्रेनिंग लेकर आएं, इजराइल के नेताओं से कम बोलना सीखें। आज देश के ये हालात हैं कि जब हमारे बड़े-बड़े नेता टीवी पर आते हैं तो लोग चैनल बदल लेते हैं। लेकिन, उन्होंने तो इसके लिए पूरी टीम लगा रखी है। सबसे बड़ी बात है हमारे नेता को इजराइल जाना चाहिए कुछ सीखने के लिए…न कि ड्रम बजाने और डांस करने के लिए।

उन्होंने आगे कहा, नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के सारे अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने अपना बदला ले लिया। पता नहीं हमारे नेता कब प्रतिशोध लेना सीखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग