4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, Jun 03, 2026

बकरीद पर सूर्या को मारने वाले आरोपी के मकान का दरवाजा तोड़ा; किराएदारों ने भी छोड़ा घर, 1 हजार अपराधी रडार पर

Surya Murder and Assad Encounter Case Latest Update: बकरीद पर सूर्या को मारने वाले आरोपी के मकान का दरवाजा तोड़ दिया गया। पढ़िए मामले में नया अपडेट।

surya murder case update assad house door broken who killed in encounter ghaziabad top crime news

सूर्या मर्डर केस अपडेट, मुख्य आरोपी के मकान का दरवाजा तोड़ा। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Surya Murder and Assad Encounter Case Latest Update: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सूर्या हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे पुलिस सत्यापन अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस 600 अपराधियों के सत्यापन के लिए मैदान में उतरी थी, लेकिन जांच के दौरान करीब 1 हजार और अपराधियों की जानकारी सामने आ गई। अब कुल 1600 अपराधी पुलिस के रडार पर हैं, जिनका रिकॉर्ड यक्ष एप पर अपलोड किया जा रहा है।

ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद से चला अभियान

मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने खोड़ा पहुंचकर सत्यापन अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जबकि डॉग स्क्वायड की टीम भी संदिग्ध अपराधियों के ठिकानों तक पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों की विस्तृत जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में यक्ष APP पर दर्ज की जा रही है।

ज्यादातर अपराधी छोड़ चुके हैं क्षेत्र

सत्यापन के दौरान पुलिस को पता चला कि अधिकांश अपराधी पहले ही खोड़ा छोड़कर जा चुके हैं। केवल कुछ ही अपराधी अपने घरों पर मिले। पुलिस के अनुसार, रडार पर आए लोगों में 25 से अधिक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगले एक सप्ताह तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

जुमे की नमाज को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सूर्या हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, इसलिए संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, साहिबाबाद क्षेत्र के करीब 50 अपराधियों को भी थाने बुलाकर उनका सत्यापन किया गया।

आरोपी के मकान से किरायेदारों ने खाली किया घर

सूर्या हत्याकांडके मुख्य आरोपी के जिस मकान पर प्रशासन ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया था, वहां रहने वाले किरायेदारों ने मकान खाली कर दिया है। जानकारी के अनुसार, करीब 1 माह पहले ही एक परिवार मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहने आया था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव और प्रशासनिक कार्रवाई के चलते उन्होंने मंगलवार को घर छोड़ दिया।

अवैध कब्जे पर बना था मकान

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आरोपी का मकान बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनवाया गया था। इस संबंध में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रशासन आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

सूर्या के परिजनों से मिलने पहुंचे नेता

सूर्या की हत्या के बाद मंगलवार को कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह समेत कई नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी और सूर्या को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी परिवार से मिलने पहुंचे।

देर रात आरोपी के मकान पर तोड़फोड़ की कोशिश

सोमवार देर रात कुछ लोगों ने आरोपी के मकान के गेट पर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आधी रात के बाद गली में अचानक शोरगुल सुनाई दिया। जब आसपास के लोग बाहर निकले तो कुछ लोग मकान का गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद भीड़ वहां से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें