8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, पिता ने छुपाया बड़ा राज, छोड़ना पड़ेगा घर

Ghaziabad Suicide Case Latest Update: गाजियाबाद में तीन बहनों निशिका, प्राची और पाखी की आत्महत्या के मामले में पिता चेतन कुमार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad Three Sisters Suicide Case latest update hindi news

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों निशिका, प्राची और पाखी की आत्महत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यह मामला अब सिर्फ आत्महत्या तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पारिवारिक हालात, रिश्तों की जटिलता और बच्चों की मानसिक स्थिति से भी जुड़ता जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने पिछले 16 वर्षों में दो नहीं, बल्कि तीन शादियां की थीं। पुलिस को इस संबंध में तीन अलग-अलग मैरिज सर्टिफिकेट मिले हैं। हालांकि, चेतन ने अपने शुरुआती बयानों में केवल दो शादियों की ही जानकारी दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने जानबूझकर तीसरी शादी की बात छिपाई थी। बाद में जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। चेतन का कहना है कि वह अपने चरित्र को लेकर उठने वाले सवालों से बचना चाहता था।

कैसे हुईं तीन शादियां ?

जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन ने वर्ष 2010 में सुजाता से पहली शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2013 में सुजाता की बहन हिना से विवाह किया। तीसरी शादी वर्ष 2021 में दिल्ली के सीलमपुर निवासी टीना से कोर्ट मैरिज के जरिए की गई थी। तीनों शादियों से जुड़े दस्तावेज अब पुलिस के पास हैं और इन्हें जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बता दें कि पिता चेतन के कुल पांच बच्चे हैं, जिसमें से 3 की मौत हो गई।

पढ़ाई को लेकर परिवार में था मतभेदब

पुलिस के मुताबिक, चेतन की पहली दो पत्नियां सुजाता और हिना अशिक्षित हैं। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर उनका विशेष ध्यान नहीं था। इसके उलट, तीसरी पत्नी टीना बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर थी। टीना चाहती थी कि बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें और मोबाइल फोन से दूरी बनाएं। वह बेटियों को लगातार समझाती और टोकती रहती थी।

कोरियन कल्चर को लेकर बढ़ा तनाव

जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बेटियां कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और मोबाइल पर इसी से जुड़ा कंटेंट अधिक देखती थीं। जब टीना को इस बात की जानकारी हुई तो उसने चेतन से बातचीत की। इसके बाद चेतन ने बेटियों के मोबाइल फोन ले लिए और करीब एक महीने पहले तीनों का ट्यूशन लगवा दिया। हालांकि, ट्यूशन टीचर ने शिकायत की कि वहां भी बच्चियां खुद को कोरियन बताती थीं। इसके बाद घर में डांट-फटकार और तनाव बढ़ गया।

मां और मौसी की हालत नाजुक

हादसे के बाद से सुजाता और हिना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब भी जांच टीम उनसे बात करने की कोशिश करती है, वे बार-बार यही कहती हैं कि “कोरियन ने मेरी बेटी को मार डाला।” कई बार वे यह कहते-कहते बेसुध भी हो जाती हैं। फिलहाल चेतन, टीना और परिवार के अन्य सदस्य दोनों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

फ्लैट खाली करने का दबाव

भारत सिटी सोसायटी में चेतन कुमार के रहने को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। सोसायटी के एओए अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने फ्लैट मालिकों से इस संबंध में बातचीत की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले समय में चेतन और उसके परिवार को दोनों फ्लैट खाली करने पड़ सकते हैं।