29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, May 24, 2026

गाजियाबाद: साइकिल पर मांस की बोरी ले जाते दिखे बच्चे, मेयर सुनीता दयाल ने रुकवाकर पुलिस को बुलाया

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में हिंडन नदी में कथित तौर पर मांस से भरी बोरी फेंकने का मामला सामने आया है।

ghaziabad hindon river meat case

गाजियाबाद में हिंडन किनारे सनसनी

Hindon River Meat Case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रविवार दोपहर मेयर सुनीता दयाल ने दो नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर मांस से भरी बोरी ले जाते हुए पकड़ लिया। दोनों बच्चे एक साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी रखकर हिंडन नदी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचीं मेयर की नजर उन पर पड़ गई। मेयर ने बच्चों को रोककर पूछताछ तो वह घबरा गए। आरोप है कि बोरी में मांस रखा हुआ था, जिसे हिंडन नदी में फेंकने ले जाया जा रहा था। इस दौरान मेयर ने बच्चों को फटकार लगाते हुए कहा कि योगी राज में तुम प्रतिबंधित पशु का मांस हिंडन नदी में फेंककर चले जाओगे, ऐसा नहीं चलेगा।घटना के दौरान मेयर के साथ उनके गनर और अन्य लोग भी मौजूद थे।

साइकिल पर बोरी ले जा रहे थे बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बच्चे साइकिल पर एक भारी बोरी रखकर हिंडन नदी की ओर जा रहे थे। बच्चों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर महापौर सुनीता दयाल ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान बच्चों ने कथित तौर पर बताया कि बोरी में पशु मांस भरा हुआ है और उसे नदी में फेंकने के लिए लाया गया था। यह सुनते ही मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। महापौर ने तत्काल दोनों बच्चों को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

महापौर की सतर्कता से खुला मामला

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि अगर समय रहते बच्चों को नहीं रोका जाता तो यह मामला सामने ही नहीं आ पाता। उन्होंने कहा कि नदी में इस तरह मांस फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि इससे धार्मिक और सामाजिक तनाव भी पैदा हो सकता है। महापौर के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे एक मदरसे में रहते हैं और वहीं से यह मांस लेकर आए थे। हालांकि, प्रशासन और पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने बोरी कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही इंदिरापुरम पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मांस से भरी बोरी को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मांस किस पशु का है और उसे नदी में फेंकने का उद्देश्य क्या था। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे भी पूछताछ जारी है।

संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अलर्ट

पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील प्रकृति का है, इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करें और प्रशासन की जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ नदी में कचरा फेंकने का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें