गया, May 29, 2026

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Teacher Scandal:बिहार के गया (गयाजी) जिले के आमास थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक सरकारी स्कूल के टीचर को उसी के स्कूल की 10वीं क्लास की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। छात्रा के घर के अंदर टीचर के पकड़े जाने के बाद गांव में करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी टीचर को चारों तरफ से घेर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही, आमास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाकर सुरक्षित पुलिस थाने ले गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी टीचर आमास थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में तैनात है। वहीं, 16 साल की छात्रा उसी स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा है। गुरुवार शाम को छात्रा के माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे और छात्रा को उसके छोटे भाई के साथ घर पर अकेला छोड़ गए थे। बड़ों की गैर-मौजूदगी और घर के खाली होने का फायदा उठाकर आरोपी टीचर आधी रात से पहले करीब 11 बजे चुपके से छात्रा के घर में घुस गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी टीचर और नाबालिग छात्रा के बीच करीब चार महीने से कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग चल रहा था। टीचर अक्सर छात्रा के घर आता-जाता रहता था, जिससे गांव वालों को उनके रिश्ते को लेकर पहले से ही शक था। गांव वाले लगातार दोनों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। गुरुवार रात को जैसे ही टीचर को छात्रा के घर में घुसते देखा गया, गांव वाले अंदर घुस गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद, गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टीचर को बंधक बना कर हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी टीचर पिछले 12 सालों से आमास के इसी सरकारी स्कूल में तैनात है। उनकी पहली पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उसने दूसरी शादी एक टीचर के साथ कर ली। जब आरोपी शिक्षक की दूसरी पत्नी को घटना के बारे में पता चला तो वह तुरंत अमास पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। थाना पहुंचने के बाद वह पुलिस के सामने अपने पति का बचाव करने और उनकी बेगुनाही साबित करने की कोशिशों में लगी रहीं।
वहीं इस संबंद में अमास पुलिस थान प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। शिक्षक और छात्रा को उग्र भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की सही उम्र की पुष्टि करने के साथ-साथ, दोनों व्यक्तियों के बीच रिश्ते की असलियत और घटना से पहले घटी घटनाओं के क्रम के बारे में भी गहन पूछताछ की जा रही है।
संबंधित विषय:
Updated on: 29 May 2026 11:59 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।