29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गया, May 03, 2026

चेन पुलिंग कर युवती को ट्रेन से उतारा, फिर 5 आरोपियों ने किया गैंगरेप; पटना-गया रेलखंड पर शर्मनाक वारदात

पटना-गया रेलखंड पर जहनाबाद की एक युवती के गैंगरेप का मामला ससमने आया है। आरोप है कि 5 युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोका और फिर युवती को झाड़ियों में ले गए और उसका गैंगरेप किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

image
गया

May 03, 2026

Bilaspur News

महिला से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Gangrape Case: बिहार के पटना-गया रेलखंड पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां अपराधियों ने चलती ट्रेन को रोका, एक युवती को जबरदस्ती ट्रेन से नीचे उतारा, फिर उसे एक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने इस मामले में पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद, शक के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

नानी के घर जा रही थी पीड़िता

पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है। वह अपने घर से ट्रेन से अपने नाना-नानी के घर जा जा रही थी। यात्रा के दौरान जब ट्रेन चाकंद और बेला स्टेशन के बीच पहुंची तो कुछ अज्ञात बदमाशों ने इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। जैसे ही ट्रेन रुकी, आरोपियों ने जबरदस्ती युवती को कोच से बाहर खींच लिया।

बदमाश युवती को रेलवे ट्रैक से दूर एक सुनसान इलाके में खींचकर ले गए। वहां पांच आरोपियों ने झाड़ियों में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर निकली और अपने परिवार वालों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। चूंकि यह अपराध दो स्टेशनों के बीच एक सुनसान जगह पर हुआ था, इसलिए घटनास्थल के पास कोई CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं है।

एक्शन में पुलिस, 10 लोग हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस टीम हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शक के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने पर भी काम कर रही है कि घटना के समय ट्रेन में इमरजेंसी चेन असल में किसने खींची थी।

जांच के लिए बुलाई गई FSL टीम

DSP रवि प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है और पुलिस केस के हर पहलू की जांच कर रही है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल पर एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। इस घटना के बाद बेलागंज और आसपास के इलाकों के स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें