16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: जमीन में छुपाकर रखा था गोला बारुद, नक्सलियों के डंप को जवानों ने खोज निकाला

CG News: नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए कुल चार हथियार बरामद किए गए, जिनमें 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास राइफल और 01 नग 12 बोर हथियार शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
CG News: जमीन में छुपाकर रखा था गोला बारुद, नक्सलियों के डंप को जवानों ने खोज निकाला

CG News: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सतर्कता और सक्रिय अभियान का असर लगातार दिख रहा है। इसी क्रम में गरियाबंद जिले में जिला पुलिस बल को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर थाना के अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का डम्प उजागर किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि डीजीएन डिवीजन के नक्सलियों द्वारा सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में हथियार डम्प किए गए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाया। कठिन और दुर्गम पहाड़ी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली।

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए कुल चार हथियार बरामद किए गए, जिनमें 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास राइफल और 01 नग 12 बोर हथियार शामिल हैं। बरामद हथियारों को देखकर स्पष्ट है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये हथियार अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक श्रेणी के हैं, जिनका इस्तेमाल नक्सली आमतौर पर सुरक्षा बलों पर हमलों में करते हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त हथियार ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा डम्प कर रखे गए थे। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है, क्योंकि यह अंतरराज्यीय नक्सल नेटवर्क की सक्रियता की ओर इशारा करता है।

पुलिस बल का कहना है कि इस कार्रवाई से गरियाबंद क्षेत्र में संभावित नक्सल हिंसा की योजनाओं को समय रहते विफल कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की यह सफलता न केवल हथियारों की बरामदगी तक सीमित है, बल्कि यह नक्सलियों के मनोबल पर भी असर डालने वाली कार्रवाई मानी जा रही है।

गरियाबंद जिले में वर्ष 2024 से अब तक नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 31 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जबकि 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा माओवादियों से 73 हथियार, जिनमें 31 ग्रेडेड और 42 अन्य हथियार शामिल हैं, जप्त किए गए हैं। नक्सलियों से 62,50,000 रुपये की रकम भी बरामद की गई है।