13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: सरकारी दफ्तर के पास खड़ी कार में भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर खाक

CG News: गांधी मैदान स्थित बीईओ कार्यालय के पास खड़ी कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: सरकारी दफ्तर के पास खड़ी कार में भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर खाक(photo-patrika)

CG News: सरकारी दफ्तर के पास खड़ी कार में भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर खाक(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय में देर रात एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गांधी मैदान स्थित बीईओ कार्यालय के पास खड़ी कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि देर रात बीईओ कार्यालय के सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

CG News: आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग किन परिस्थितियों में लगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।