1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद, May 31, 2026

शिकोहाबाद में शादी से मना करने पर मासूम की हत्या, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और पटक कर मार डाला

Shikohabad Child Murder CCTV: यूपी के शिकोहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात। शादी से मना करने पर सनकी आशिक ने डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। जानें पूरा मामला...

Firozabad child murder, one-sided love crime

शिकोहाबाद में युवक ने मासूम की हत्या कर दी।

Shikohabad Child Murder CCTV: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी सनक में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। कसूर सिर्फ इतना था कि बच्चे की मां (जो रिश्ते में आरोपी की भाभी लगती थी) ने उसके साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इस बात से बौखलाए आरोपी ने मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और सुनसान सड़क पर ले जाकर एक के बाद एक 8 बार जमीन पर बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला।

मदद करने के बहाने करीब आया था आरोपी

पीड़ित महिला रति देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रति ने एक बेटे आरव को जन्म दिया। लेकिन कुछ समय बाद पति से अनबन होने के कारण वह पिछले 5 महीनों से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान सुमित के फुफेरे भाई यानी रिश्ते के देवर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक उनके करीब आया। उसने रति को भरोसा दिलाया कि वह पति के खिलाफ कानूनी लड़ाई में उसकी मदद करेगा। लेकिन धीरे-धीरे विराज ने रति पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विराज को लगता था कि रति अपने बच्चे की वजह से उससे शादी नहीं कर रही है, इसलिए उसने बच्चे को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

सोची-समझी साजिश के तहत रची पूरी वारदात

शनिवार सुबह आरोपी विराज ने रति की मां पिंकी देवी को फोन किया और बातों-बातों में पूरी जानकारी ले ली। पिंकी देवी ने उसे बता दिया कि वे दोनों मां-बेटी कानूनी सलाह लेने के लिए शिकोहाबाद जा रही हैं। इस पर आरोपी तुरंत बदायूं से बस पकड़कर शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गया और पीछा करते हुए उस घर तक पहुंच गया जहां रति और उसकी मां रुकी हुई थीं। वहां उसने रति पर पति को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन जब मां-बेटी ने उसे साफ मना कर दिया, तो वह भड़क गया।

हत्या कर शव दरवाजे पर फेंका

दोपहर के समय जब सड़कें सुनसान थीं, तब आरोपी विराज ने डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपनी गोद में उठाकर बाहर ले गया। घर से थोड़ी ही दूर जाते ही उसने बच्चे को हवा में लहराया और पूरी ताकत से पक्की सड़क पर पटक दिया। बच्चा दर्द से तड़पता रहा, लेकिन उस पत्थर दिल इंसान को जरा भी तरस नहीं आया। एक के बाद एक लगातार 8 बार पत्थरों और बोरियों की तरह सड़क पर पटकता रहा। इसके बाद वह बच्चे के शव को घर के दरवाजे पर फेंककर भाग गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं लौटा तो मां रति बाहर आई तो बेटे का शव देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई।

CCTV से मिला सुराग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए और सीसीटीवी फूटेज खंगाले, जिसमें आरोपी मासूकी को जमीन पर पटकता नजर अया। CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें