31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद, May 31, 2026

भाभी ने शादी से किया इनकार, तो देवर ने मासूम को 8 बार सड़क पर पटक-पटककर मार डाला, हिला कर रख देगा CCTV VIDEO

Shikohabad Child Murder CCTV: यूपी के शिकोहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात। शादी से मना करने पर एक सनकी आशिक ने डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर 8 बार पटक-पटक कर मार डाला। जानें पूरा मामला...

Firozabad child murder, one-sided love crime

मासूम को 8 बार सड़क पर पटक-पटककर मार डाला | फोटो सोर्स- X(@NikhilS32251788)

Shikohabad Child Murder CCTV: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी सनक में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। कसूर सिर्फ इतना था कि बच्चे की मां (जो रिश्ते में आरोपी की भाभी लगती थी) ने उसके साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इस बात से बौखलाए आरोपी ने मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था और सुनसान सड़क पर ले जाकर एक के बाद एक 8 बार जमीन पर बच्चे को पटक-पटक कर मार ड़ाला। इस पूरी दर्दनाक घटना का एक 35 सेकंड का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठे।

मददगार का मुखौटा पहनकर आया था 'जल्लाद'

पीड़ित महिला रति देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रति ने एक बेटे आरव को जन्म दिया। लेकिन कुछ समय बाद पति से अनबन होने के कारण वह पिछले 5 महीनों से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान सुमित के फुफेरे भाई यानी रिश्ते के देवर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक उनके करीब आया। उसने रति को भरोसा दिलाया कि वह पति के खिलाफ कानूनी लड़ाई में उसकी मदद करेगा। लेकिन धीरे-धीरे विराज ने रति पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विराज को लगता था कि रति अपने बच्चे की वजह से उससे शादी नहीं कर रही है, इसलिए उसने बच्चे को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

सोची-समझी साजिश के तहत रची पूरी वारदात

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह हत्याकांड कोई अचानक गुस्से में आकर की गई वारदात नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक बहुत ही सोची-समझी साजिश थी। शनिवार सुबह आरोपी विराज ने रति की मां पिंकी देवी को फोन किया और बातों-बातों में चालाकी से उनकी पूरी लोकेशन ले ली। पिंकी देवी ने अनजाने में उसे बता दिया कि वे दोनों मां-बेटी कानूनी सलाह लेने के लिए शिकोहाबाद जा रही हैं। सटीक जानकारी मिलते ही आरोपी तुरंत बदायूं से बस पकड़कर शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गया और पीछा करते हुए उस घर तक पहुंच गया जहां रति और उसकी मां रुकी हुई थीं। वहां उसने रति पर पति को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन जब मां-बेटी ने उसे साफ मना कर दिया, तो वह भड़क गया।

टॉफी का लालच और 34 सेकंड तक सड़क पर पटका

दोपहर के समय जब सड़कें सुनसान थीं, तब आरोपी विराज ने डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपनी गोद में उठाकर बाहर ले गया। घर से थोड़ी ही दूर जाते ही उसने बच्चे को हवा में लहराया और पूरी ताकत से पक्की सड़क पर पटक दिया। बच्चा दर्द से तड़पता रहा, लेकिन उस पत्थर दिल इंसान को जरा भी तरस नहीं आया। 34 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह मासूम आरव को 27 सेकंड तक एक के बाद एक लगातार 8 बार पत्थरों और बोरियों की तरह सड़क पर पटकता है। फुटेज में दिख रहा है कि छठी बार पटकने के बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी, लेकिन पक्का करने के लिए उसने दो बार और पटका। इसके बाद वह बच्चे के शव को घर के दरवाजे पर फेंककर भाग गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं लौटा तो मां रति बाहर आई, तो बेटे का शव देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई।

CCTV से मिला सुराग, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के दोनों पैरों में मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए और सीसीटीवी CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि बदायूं से बस से आने के बाद आरोपी विराज हत्या करके वहां से कैसे भागा? क्या भागने में किसी ने उसकी मदद की थी या वह किसी गाड़ी से भागा था? इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस ने शिकोहाबाद बस स्टैंड, मुख्य चौराहों और कॉलोनी के बाहर जाने वाले रास्तों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद बच्चे की नानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश तेज कर दी। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने भुड़ा भरतरा रोड पर आरोपी विराज को घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें