
फोटो सोर्स- पत्रिका
UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। आसमान साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च रविवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते तापमान में काफी वृद्धि होगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार 3 मार्च का तापमान 15 से 32 डिग्री, बुधवार, 4 मार्च का तापमान 16 से 32 डिग्री के बीच, गुरुवार 5 मार्च का तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच, शुक्रवार 6 मार्च का तापमान 18 से 34 डिग्री के बीच और शनिवार 7 मार्च का तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अयोध्या का तापमान सबसे कम 12 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बहराइच का 12.4 और फतेहपुर, हरदोई और आजमगढ़ का 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, इटावा, उरई, हमीरपुर, झांसी, बांदा, प्रयागराज, बनारस, चुर्क, गाजीपुर और बलिया का तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार अधिकतम तापमान में झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जिसका अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बनारस बीएचयू का 33.3 और प्रयागराज, बांदा और हमीरपुर का 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे कम मुजफ्फरनगर, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, फतेहपुर और बलिया का दर्ज किया गया। यहां का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। जिसमें आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, इटावा, अलीगढ़ और मेरठ शामिल हैं।
Updated on:
28 Feb 2026 09:15 pm
Published on:
28 Feb 2026 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
