14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास का कैदी फांसी पर लटका, मौत

Life sentence prisoner hanged himself: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Fatehgarh Central Jail: फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फांसी के फंदे पर लटक गया। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन फांसी के फंदे से उतारकर जेल के डॉक्टर ने निरीक्षण किया और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक पॉक्शो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

सेंट्रल जेल का कैदी फांसी पर लटका

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में 39 वर्षीय प्रभात उर्फ प्रभाकर निवासी मीरपुर फांसी के फंदे पर लटक गया। उसकी जानकारी मिलते ही जेल में चहल कदमी बढ़ गई। आनन-फानन फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहते हैं जिला अस्पताल के डॉक्टर?

इस संबंध में जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कैदी प्रभात उर्फ प्रभाकर को जेल अस्पताल से रेफर किया गया था। जिसका सघन परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान जानकारी हुई कि कैदी की मौत हो चुकी है। उसे मृत अवस्था में ही लाया गया है। जिसका नाम प्रभात उर्फ प्रभाकर है। मृतक की उम्र 39 है।