Farrukhabad Heavy rain alert मौसम विभाग में वैलमार्ग लो प्रेशर के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार अब यह दक्षिण पूर्वी राजस्थान की तरफ जा रहा है। जो बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही लो प्रेशर टर्प लाइन से जुड़ जाएगी। जिसका असर देश के उत्तरी राज्यों में देखने को मिलेगा। जहां टुकड़ों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बारिश की अच्छी श पारी शुरू होने की संभावना है। फर्रुखाबाद में सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। जो लगातार अगले कई दिनों तक दिखाई पड़ेगा मंगलवार को मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस हफ्ते बारिशों वाला मौसम रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 60% और रात में 90% बारिश होने का अनुमान है। करीब 6 मिली मीटर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन सुबह की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट और भारी बारिश के साथ होगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। इस दौरान करीब 90% बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी 80% बारिश होने की संभावना व्यक्ति की गई है। मौसम विभाग ने 6 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की शुरुआत भी आंधी और पानी के साथ शुरू होगी। इस दौरान बादल गरजने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 90% बारिश होने का अनुमान है। जबकि रात में भी बारिश के विषय में जानकारी दी गई है। 70% बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई गुरुवार को 26 और 32 डिग्री तापमान के बीच 70% बारिश होने का अनुमान है। इसी प्रकार 1 अगस्त शुक्रवार को 26 से 31 डिग्री तापमान के बीच 73%, शनिवार 2 अगस्त को 26 से 31 डिग्री के बीच 72% और रविवार 3 अगस्त 26 से 31 डिग्री तापमान के बीच 65% बारिश होने का अनुमान है।
Published on:
27 Jul 2025 07:56 am