30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद, May 22, 2026

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप

Farrukhabad Railway News: फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे से बिजली का केबल डालना विभाग को भारी पड़ गया। रेलवे पुलिस ने विभागीय अधिकारियों को नोटिस भेज कर बयान दर्ज करने को कहा है।

रेलवे पटरी के नीचे केबल, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Farrukhabad Railway News: फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे 33 केवी बिजली केबल डालना बिजली विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के लिए भारी पड़ गया। रेलवे सुरक्षा बल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है और बयान दर्ज कराने को कहा है। इसके साथ ही ठेकेदार के विषय में भी जानकारी मांगी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार की भी पहचान की जा रही है। मामला फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन के बीच का है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रेलवे पटरी के नीचे से बिजली का केबल डालने का मामला सामने आया है।जिसमें बिना अनुमति के 33 केवी केबल को रेलवे पटरी के नीचे से होरिजेंटल डाला गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जहीर अहमद खान ने इस संबंध में आरपीएफ थाने में तहरीर दी है।‌ जिसमें उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया है कि बिना अनुमति के रेलवे पटरी के नीचे से केबल डाला गया है। जिसकी गहराई भी कम है। रेल पटरी को भी खतरा होने की आशंका जताई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने भेजा नोटिस मांगा जवाब

मिली तहरीर के आधार पर आरपीएफ‌ ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें उनसे बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है, जिससे यह जानकारी मिलेगी कि किन अधिकारियों की उपस्थिति में काम हुआ है। ठेकेदार के विषय में भी जानकारी मिलेगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा है।

क्या है मामला ?

ठेकेदार ने हॉरिजॉन्टल डायरेक्शन ड्रिलिंग मशीन से 33 केवी की बिजली लाइन रेलवे पटरी के नीचे डाल दी। जिसकी जानकारी मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने मौके का निरीक्षण किया और ड्रिल मशीन के माध्यम से केबल डालने की घटना पर रेल पटरी को खतरा बताया। इंजीनियरिंग विभाग भी मौके की जांच कर रहा है

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें