29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरीदाबाद, Apr 11, 2026

OYO Murder Case: लड़की के होटल पहुंचते ही आपस में लड़ पड़े चारों युवक, खूनी संघर्ष में एक की चाकू गोदकर हत्या

faridabad OYO Murder Case: फरीदाबाद में एक लड़की के होटल पहुंचते ही कुछ युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह कत्ल में बदल गया। तीन हमलावरों ने मिलकर एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

faridabad red lion oyo hotel murder case sachin murder

फोटो AI

Girl dispute murder case: फरीदाबाद के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक होटल में एक लड़की के आने के बाद वहां मौजूद लड़कों के बीच विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते तीनों लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

मथुरा रोड स्थित रेड लायन ओयो होटल में गुरुवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पल्ला के सूर्य विहार निवासी 31 वर्षीय सचिन की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दो आरोपी मौके से फरार

आरोप है कि तीन युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने काबू कर लिया। घटना के बाद मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला

शुरूआती जांच में पता चला कि एक युवती को लेकर चारों में विवाद शुरू हो हुआ और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जैसे ही युवती होटल में पहुंची उसका पीछा करते हुए जानकार रंजीत उर्फ व्यास भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद होटल स्टाफ ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और विवाद कर दिया। तभी जीतू ने अपने दोस्त को फोन करके मौके पर बुला लिया। सचिन के पहुंचते ही विवाद और बढ़ गया। रंजीत ने भी अपने साथियों सन्नी और इंद्राज को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

पेट में चाकू से अनेक वार किए

होटल के अंदर विवाद के दौरान आरोप है कि सचिन ने सन्नी को डंडा मार दिया। इसके बाद गुस्से में सन्नी ने चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सचिन के पेट में चाकू से अनेक वार किए। गंभीर रूप से घायल सचिन होटल के बाहर लहूलुहान स्थिति में बाहर आ गया। जहां से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।

लड़की से पूछताछ की जा रही

होटल में आई युवती को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें