31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरीदाबाद, May 31, 2026

फरीदाबाद में ऑर्डर देखते ही डिलीवरी बॉय की नीयत बिगड़ी, फिर फोन कर बोला- ‘वाइब्रेटर क्यों, मुझे इस्तेमाल करो’

Delivery Boy Harassment Case: फरीदाबाद में एक महिला को ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना भारी पड़ गया। डिलीवरी से जुड़ा एक शख्स लगातार उसे परेशान करने लगा, जिससे महिला को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इस घटना ने ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Faridabad case

AI से बना प्रतीकात्मक फोटो

Online Shopping Harassment: आज के समय में अक्सर लोग समय बचाने और भीड़-भाड़ से बचने के लिए ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे खास तौर पर महिलाओं के लिए यह सुविधा मुसीबत बनता जा रहा है। दरअसल, इसका एक बेहद डरावना और शर्मनाक उदाहरण फरीदाबाद से सामने आया है, जहां एक महिला के लिए ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना मानसिक प्रताड़ना का सबब बन गया।

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद की एक महिला ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ब्लिंकिट' Blinkit से एक वाइब्रेटर ऑर्डर किया था। सामान की डिलीवरी करने पहुंचे डिलीवरी बॉय ने पैकेट सौंपते ही महिला की निजता का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। उसने महिला से सीधे सवाल दाग दिया कि 'इस पैकेट के अंदर क्या है?' जब पीड़ित महिला ने उसे फटकार लगाते हुए अपने काम से काम रखने की हिदायत दी, तो वह उस वक्त वहां से पैर पटकता हुआ चला गया।

'मुझे इस्तेमाल करो'… चंद सेकंड बाद आया फोन

आपको बता दें कि डिलीवरी वाले की इस हरकत से महिला पहले से ही परेशान थी कि फिर उसका फोन बजने लगा । स्क्रीन पर उसी डिलीवरी बॉय का नंबर था। फोन उठाते ही उसने पूजा पर बेहद अश्लील कमेंट किया और कहा, 'वाइब्रेटर का इस्तेमाल क्यों कर रही हो? मुझे इस्तेमाल करो।' डिलीवरी बॉय की यह घिनौनी और बेबाक बात सुनकर महिला बुरी तरह सहम गई।

नौकरी से तो निकाला, लेकिन मन में बैठ गया डर

इस अप्रत्याशित घटना से बुरी तरह डरी और सहमी महिला ने बिना देर किए तुरंत कंपनी में उस डिलीवरी बॉय के खिलाफ सख्त शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लिंकिट ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी डिलीवरी बॉय को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया। भले ही आरोपी को उसकी इस हरकत की सजा मिल गई हो, लेकिन पीड़ित महिला के मन में एक गहरा डर हमेशा के लिए घर कर गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी डिलीवरी बॉय के पास उनके घर का सटीक पता और फोन नंबर दोनों मौजूद हैं, जिसके कारण वह और उनका परिवार अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह घटना ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम में ग्राहकों, विशेषकर महिलाओं के डेटा और सुरक्षा की गोपनीयता पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें