भिलाई, Aug 21, 2024

Bhilai Nagar MLA भिलाई नगर के विधायक इन दिनों रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद है। बीते दो दिन से भिलाई की महिलाएं जेल प्रबंधन से राखी बांधने के लिए समय मांग रही थी। वहीं जेल प्रबंधन ने उन्हें समय नहीं दिया। इसके बाद भी बड़ी संख्या में महिलाएं जेल पहुंच गई। महिलाएं सड़क पर धरना देने बैठ गई। इस वजह से कुछ समय तक रोड पर चक्का जाम जैसे स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद भी जब उन्हें राखी बांधने और मिलने के लिए नहीं दिया गया तो वे उन्होंने जेल के गेट पर ही अपने भाई के लिए रक्षा सूत्र को बांध दिया और बहुत ही दुखी मन से लौट आई।
महिलाओं की भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक रायपुर केंद्रीय जेल में हैं। यहीं महिलाओं की भीड़ पहुंची थी। महिलाओं ने कहा कि उनके भाई ने किसी की हत्या नहीं किया है। बलौदाबाजार मामले में पूछ ताछ के नाम पर पुलिस उन्हें ले गई और अब राखी बांधने भी इजाजत नहीं दे रही है। https://www.patrika.com/exclusive/bsp-wall-painted-with-the-blood-of-a-worker-now-preparations-are-being-made-to-whitewash-it-18929980
Published on: 21 Aug 2024 10:16 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।