10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दवा कारोबारी के मां- बाप पत्नी और बेटी की दिनदहाड़े हत्या, बेटा स्कूल से लौटा तो दादी फर्श पर तड़प रही थी

एटा में दिनदहाड़े दवा कारोबारी के घर चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटा मासूम बेटा घर में खून से सना मंजर देखकर चीख पड़ा। पुलिस को वारदात में करीबी के शामिल होने का शक है।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Mahendra Tiwari

Jan 19, 2026

मृतक गंगा सिंह का नाती फोटो सोर्स पत्रिका

मृतक गंगा सिंह का नाती फोटो सोर्स पत्रिका

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार दोपहर एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। दवा व्यापारी के बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बेटी को बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि वारदात को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है।

एटा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक दवा कारोबारी के घर में उसके माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सभी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के समय घर में कुल चार लोग मौजूद थे। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय गंगा सिंह, उनकी पत्नी 70 वर्षीय श्यामा देवी, बहू 45 वर्षीय रत्ना देवी और पोती 20 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। गंगा सिंह चलने-फिरने में असमर्थ थे। वह ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। जबकि तीनों महिलाएं फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे में थीं।

दोपहर एक बजे तक घर में सब कुछ सामान्य था

दोपहर करीब एक बजे गंगा सिंह के बेटे कमल सिंह, जो मेडिकल स्टोर चलाते हैं। घर आए थे। उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। और फिर अपने काम पर लौट गए। उस वक्त घर में सबकुछ सामान्य था।

स्कूल से लौटा 5 वर्षीय देवांश घर का दृश्य देखकर चीखने लगा

करीब दो बजे कमल का बेटा देवांश स्कूल से लौटा। उसने देखा कि ऊपर के कमरे में पंखा चल रहा है। जबकि ठंड का मौसम था। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला। तो वह अंदर गया। वहां का दृश्य देखकर वह घबरा गया और चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो श्यामा देवी की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घर के अंदर खून से सनी मिली इंटरलॉकिंग ईट, घर में किसी तरह की नहीं हुई लूट

घर के कमरों में खून फैला हुआ था। जहां शव मिले। वहां खून से सनी इंटरलॉकिंग की ईंट भी पड़ी थी। पुलिस का अनुमान है कि इसी से सिर कुचले गए। कुछ चोटें धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घर में किसी तरह की लूट नहीं हुई।

पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटना की शुरू हुई हर एंगल से जांच

पुलिस को शक है कि हत्या करने वाला कोई परिचित हो सकता है। जिसे घर की पूरी जानकारी थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। और हत्यारों की तलाश जारी है।