एटा में पिता के सामने बेटे ने सौतेली मां के साथ दरिंदगी की। महिला का आरोप है कि पति शादी के बाद दो बार अबॉर्शन करा चुका है। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। इसके बाद थक-हारकर एसएसपी से शिकायत की। पीड़िता ने सौतेले बेटे और पति के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता थाना निधौलीकलां के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहली शादी थाना सिकंद्राराऊ के एक गांव में हुई थी। एक साल बाद ही पति की करंट से मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी निधौली कला क्षेत्र में रहने वाले शख्स से कोर्ट मैरिज कर ली। 2009 में पति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।
पति रिटायर्ड दरोगा है और कुछ साल पहले ही रिटायर्ड हुआ है। पति को पहली पत्नी से बेटा है, जबकि उससे कोई बच्चा नहीं है। आरोप है कि 23 जून को सौतेले बेटे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पति भी मौजूद था। उसने कोई भी विरोध नहीं किया। आरोप है कि पति ने कुछ साल पहले दो बार गर्भपात भी कराया है। शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में निधौलीकलां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस जांच में संपति का मामला सामने आया है। दरोगा ने बेटे के नाम पर संपत्ति कर दी है। इसको लेकर विवाद बताया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Updated on:
30 Jun 2025 09:38 am
Published on:
30 Jun 2025 09:35 am