1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 01, 2026

हत्या, आत्महत्या या कोई बड़ी साजिश? ग्रेजुएशन की पार्टी के तुरंत बाद मिली 22 साल की सायोनी की लाश, कौन थी ये इन्फ्लुएंसर

Sayoni Chakraborty: 22 वर्षीय सायोनी, एक उभरती हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जिसकी ग्रेजुएशन की पार्टी के तुरंत बाद एक रहस्यमय परिस्थिति में लाश मिली, जो चर्चा की विषय बनी हुई है।

हत्या, आत्महत्या या कोई बड़ी साजिश? ग्रेजुएशन की पार्टी के तुरंत बाद मिली 22 साल की सायोनी की लाश, कौन थी ये इन्फ्लुएंसर

Sayoni Chakraborty (this photo form instagram:___s_a_y_o_n_i____)

Sayoni Chakraborty: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक ऐसी खबर आई जिसने सोशल मीडिया की दुनिया को झकझोर कर रख दिया। सिर्फ 22 साल की उम्र में जानी-मानी पेट कंटेंट क्रिएटर सायोनी चक्रवर्ती इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी मौत की खबर सुनकर लाखों फॉलोअर्स के दिल टूट गए, क्योंकि सायोनी सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर नहीं थीं, वो कई लोगों के लिए रोजाना की मुस्कान का जरिया थीं।

कौन थी सायोनी चक्रवर्ती

सायोनी चक्रवर्ती को उनकी प्यारी पालतू गाय सुंदरी के साथ बनाए गए वीडियो के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता था। जानवरों के साथ उनका गहरा जुड़ाव और उनकी सहज, खुशमिजाज स्क्रीन प्रेजेंस ने हजारों लोगों को उनसे जोड़ा। उनके वीडियो देखकर लोग अपनी रोजमर्रा की थकान भूल जाते थे, लेकिन इस हंसती-मुस्कुराती जिंदगी के पर्दे के पीछे एक बेचैन मन था। बता दें, सायोनी व्यक्तिगत रिश्तों में उलझनों की वजह से मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानी से जूझ रही थीं। ये दर्द धीरे-धीरे उनकी मानसिक सेहत पर भारी पड़ने लगा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ये हत्या है आत्महत्या है या कोई बड़ी साजिश

ये घटना दिल दहला देने वाली इसलिए भी है, क्योंकि सायोनी ने अपनी मौत से बस कुछ घंटे पहले तक इंस्टाग्राम पर सामान्य रूप से पोस्ट करना जारी रखा। उनकी आखिरी पोस्ट में वो वैसी ही मुस्कुरा रही थीं जैसी वो हमेशा दिखती थीं। मौत से ठीक एक दिन पहले सुंदरी का एक वीडियो उनके पेज पर अपलोड हुआ था, जिसे देखकर फॉलोअर्स उनके अगले व्लॉग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी और इस उपलब्धि को बड़े गर्व के साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वो एक नई शुरुआत के लिए तैयार थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल, पुलिस जांच में अभी तक स्पष्ठ नहीं हो पाया है कि ये हत्या है आत्महत्या है या कोई बड़ी साजिश के तहत ऐसा किया गया है, फिलहाल जांच अभी जारी है।

इस घटना से कुछ समय पहले सायोनी चक्रवर्ती

सायोनी चक्रवर्ती अकेले नहीं, बल्कि अपनी मां मौली चक्रवर्ती के साथ मिलकर कंटेंट बनाती थीं। ये मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन दुनिया में एक अलग पहचान रखती थी। दोनों का एक साथ पेज था और साथ ही अलग-अलग अकाउंट भी। मौली की भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फॉलोइंग है। दरअसल, बेटी की अचानक मौत के बाद मौली ने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। शायद कुछ दर्द इतने गहरे होते हैं कि शब्द उनका बोझ नहीं उठा पाते।

इस घटना से कुछ समय पहले सायोनी और उनकी मां का नैहाटी के एक मंदिर में अधिकारियों के साथ विवाद हुआ था। इस घटना के बाद सायोनी ने एक लाइव सेशन में अपनी भड़ास निकाली थी, जो काफी चर्चा में रही। लेकिन किसी को नहीं पता था कि ये सब एक बड़ी त्रासदी की आहट थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें