29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 27, 2026

‘मशहूर होना चाहती थीं ट्विशा शर्मा’, अभिनेता विराज चीलम हुए भावुक, बोले- फिल्म के लिए एक्साइटेड थी

Twisha Sharma Death Case: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब उनकी आखिरी फिल्म के को-स्टार ने उन्हें याद किया है।

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की चर्चित मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शादी के महज पांच महीने बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। इस बीच अब उनकी आखिरी फिल्म को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्विशा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जिस फिल्म में काम कर रही थीं, उसे लेकर वो बेहद उत्साहित थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म रिलीज होने से पहले ही ट्विशा इस दुनिया को अलविदा कह गईं। फिल्म के अभिनेता ने ट्विशा को याद किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ट्विशा शर्मा के को-स्टार का खुलासा (Twisha Sharma Death Case)

ट्विशा शर्मा ने कम समय में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास और मेहनत लोगों को काफी प्रभावित करती थी। अब उनकी मौत के बाद उनके साथ काम कर चुके कलाकार और टीम मेंबर्स लगातार भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

विराज चीलम ने किया याद

दक्षिण भारतीय अभिनेता विराज चीलम ने ट्विशा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि ट्विशा जिस तेलुगु फिल्म में काम कर रही थीं, वो सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित थी और उसमें उनका किरदार बेहद अहम था। विराज के मुताबिक ट्विशा इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड थीं और अक्सर फिल्म के भविष्य को लेकर बातें किया करती थीं।

'अब तक यकीन नहीं हो रहा'

अभिनेता ने लिखा कि उन्हें अभी तक इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि इतनी जिंदादिल लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही। उन्होंने ट्विशा को मेहनती, सकारात्मक सोच रखने वाली और बड़े सपने देखने वाली लड़की बताया। विराज ने यह भी कहा कि ट्विशा अपनी फैमिली से बेहद प्यार करती थीं और उन्हें देखकर कभी नहीं लगा कि वह जिंदगी से हार मानने वाली इंसान हैं।

शूटिंग की तस्वीरें हो रहीं वायरल

फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई कई तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ट्विशा कभी साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं तो कभी पूरी टीम के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं और लगातार उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

निशा पटेल ने भी शेयर किया पोस्ट

वहीं फिल्म की हेयर स्टाइलिस्ट निशा पटेल ने भी ट्विशा को लेकर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी बातचीत होती थी। निशा के मुताबिक ट्विशा बेहद खुशमिजाज और सपनों से भरी हुई लड़की थीं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को ऐसा दर्द नहीं मिलना चाहिए कि उसे जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठाना पड़े।

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। परिवार इस पूरे केस को हत्या बता रहा है, जबकि जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं। सीबीआई भी अब केस की जांच में जुट चुकी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें