29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 22, 2026

Twisha Sharma Death Case के बीच रिद्धि डोगरा का बड़ा बयान, 2026 में शादी को रोमांटिक बनाना बंद करें!

Amid Twisha Sharma Death Case: Twisha Sharma की मौत के मामले को लेकर रिद्धि डोगरा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2026 में शादी को रोमांटिक दिखाने के ट्रेंड को बंद करने को कहा है।

Twisha Sharma Death Case के बीच रिद्धि डोगरा का बड़ा बयान, 2026 में शादी को रोमांटिक बनाना बंद करें!

ट्विशा शर्मा और रिद्धि डोगरा (IMDb)

Amid Twisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर के मौत के मामलों के बीच सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने आधुनिक रिश्तों, शादी और फेमिनिज्म पर अपने विचार रखते हुए युवा लड़के और लड़कियों दोनों को एक जरूरी सलाह दी, "शादी को रोमांटिक बनाना बंद करो, परियों की कहानियों की उम्मीद छोड़ो।"

दहेज उत्पीड़न का आरोप

रिद्धि डोगरा का ये नोट तब आया है जब देश दो युवा महिलाओं की दुखद मौतों से हैरान है। बता दें, 12 मई को भोपाल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं और उनके परिवार ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। तो वहीं, 24 साल की दीपिका नागर ने भी अपने ससुराल में दहेज की मांग से परेशान होकर दम तोड़ दिया। इन दोनों मामलों ने देशभर में रोष की लहर पैदा कर दी है।

इतना ही नहीं, रिद्धि ने अपने नोट में लिखा कि जिस दुनिया में उनके माता-पिता बड़े हुए वो दुनिया अब नहीं रही। 2026 में शादी पहले जैसी नहीं रही, जबरदस्ती रोमांटिक बनाना बंद करें। उन्होंने लड़कों को साफ बताया कि आज लड़कियां वो नहीं करेंगी जो उनसे आंख मूंदकर करने को कहा जाए, क्योंकि कानून ने उन्हें ताकत दी है। रिद्धि ने आगे कहा कि आज लड़कियों को नौकरी मिल सकती है, रहने की जगह मिल सकती है और वे समाज में शांति से रह सकती हैं। उन्हें जीने के लिए शादी की जरूरत नहीं है।

रिद्धि डोगरा ने लड़कों को ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी आईना दिखाया

इसके साथ ही, रिद्धि डोगरा ने सिर्फ लड़कों को ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि ये उम्मीद न करें कि शादी के बाद उनके बॉयफ्रेंड 'प्रिंस चार्मिंग' बन जाएंगे। वे भी इंसान हैं और इस बदलती दुनिया को समझ रहे हैं, खुद को शिक्षित करो, अपने लिए जियो और किसी के आने का इंतजार मत करो।

रिद्धि ने ये भी कहा कि शादी 2 लोगों के बीच का सम्मानपूर्ण मिलन है। उन्होंने शादीशुदा जोड़ों से कहा कि माता-पिता को अपनी वैवाहिक जिंदगी में दखल देने से रोकें, भीड़ में रिश्ते नहीं चलते। बता दें, फेमिनिज्म पर रिद्धि ने कहा कि इसका मतलब पुरुषों को नीचा दिखाना नहीं है। ये सिर्फ और सिर्फ बराबरी है। जब वो लड़कियों के लिए बोलती हैं तो लड़कों के लिए भी बोलती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि भारत शिव और शक्ति की धरती है जहां दोनों साथ-साथ चलते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें