29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 27, 2026

ट्विशा शर्मा की मौत के 15 दिन बाद उनकी स्टाइलिस्ट आईं सामने, बोलीं- इतना बेबस महसूस नहीं करना चाहिए

Twisha Sharma Death Case: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के 15 दिन बाद उनकी हेयर स्टाइलिस्ट ने भावुक पोस्ट किया है।

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की चर्चित मॉडल और पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के महज पांच महीने बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इस केस में जहां एक तरफ जांच एजेंसियां सच तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर ट्विशा को जानने वाले लोग अब सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। इसी बीच उनके साथ फिल्म में काम कर चुकी एक हेयर स्टाइलिस्ट का पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम बनाना चाहती थीं ट्विशा (Twisha Sharma Death Case)

ट्विशा शर्मा सिर्फ मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा ही नहीं थीं, बल्कि अपने सपनों को लेकर बेहद जुनूनी भी मानी जाती थीं। ग्लैमर इंडस्ट्री में उन्होंने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई थी। लेकिन उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

हेयर स्टाइलिस्ट निशा पाटल का भावुक पोस्ट

हाल ही में ट्विशा के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हेयर स्टाइलिस्ट निशा पाटल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक संदेश लिखा। उन्होंने ट्विशा को याद करते हुए कहा कि वह बेहद होनहार, खूबसूरत और जिंदगी से भरी हुई लड़की थीं। निशा ने बताया कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कई बार लंबी बातचीत होती थी और ट्विशा हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाली इंसान लगीं।

निशा ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि किसी महिला को कभी भी ऐसी परिस्थिति में नहीं पहुंचना चाहिए जहां उसे अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठाना पड़े। उन्होंने समाज में महिलाओं पर बढ़ते मानसिक दबाव, रिश्तों की परेशानियों और भावनात्मक संघर्षों को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि कई महिलाएं अंदर से टूट चुकी होती हैं लेकिन दुनिया के सामने मुस्कुराने को मजबूर रहती हैं।

ट्विशा की मौत को लेकर सवालिया निशान

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शादी के कुछ ही महीनों बाद ऐसा क्या हुआ कि ट्विशा की जिंदगी खत्म हो गई। परिवार लगातार इसे हत्या बता रहा है, जबकि दूसरी तरफ ससुराल पक्ष अपने अलग दावे कर रहा है। अब सीबीआई इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है।

आरोपी पति समर्थ सिंह को हिरासत

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी कराया। इससे पहले अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ ट्विशा की सास को राहत मिल चुकी है। केस में कानूनी लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है।

ट्विशा शर्मा की मौत ने सिर्फ एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। उनके करीबी आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि हमेशा मुस्कुराने वाली लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही। अब सभी की नजर सीबीआई जांच पर टिकी है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें