29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 28, 2026

इधर जमानत रद्द हुई तो उधर सुबह-सुबह घर से बाहर निकली ट्विशा शर्मा की सास, आवारा कुत्तों को खिलाया खाना

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब सास गिरिबाला की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। कोर्ट ने गिरिबाला की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।

Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case: अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में अब तक कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। अब भी ट्विशा की मर्डर मिस्ट्री बनी हुई है। उस रात को क्या हुआ था, कैसे ट्विशा की जान गई, फिलहाल सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। इसी बीच ट्विशा की सास गिरिबाला पर गाज गिर गई है, जिसके बाद रिटार्यड जज की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अंतरिम जमानत हुई रद्द

दरअसल ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला की देर रात 1 बजे कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अंतरिम जमानत को रद्द कर दिया। यानी अब किसी भी वक्त ट्विशा की सास को जेल जाना पड़ सकता है। इस दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि निचली अदालत ने मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया।

अदालत ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि मृतका के शरीर पर फांसी के निशानों के अलावा छह और चोटों के निशान पाए गए थे। जांच रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि ये चोटें शव को नीचे उतारने या अस्पताल ले जाते समय नहीं लगी थीं। हालांकि, अदालत ने फिलहाल इन चोटों को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष देने से इनकार किया।

सुबह-सुबह आवारा कुत्तों को खिलाया खाना

इसी बीच ट्विशा शर्मा की सास सुबह-सुबह करीब 6 बजे अपने भोपाल के घर के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हुए नजर आईं। इस दौरान वह एक बर्तन में कुत्ते को खाना रखकर मीडिया की ओर देखते हुए घर में चली गईं। हालांकि फिलहाल जमानत याचिका रद्द होने पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सीबीआई की कस्टडी में पति समर्थ

इस केस में अब तक ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। समर्थ ने पहला दावा करते हुए कहा कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से वापस घर लौटी थीं। सीसीटीवी फुटेज में भी उनकी एंट्री दर्ज हुई है। पति समर्थ सिंह के मुताबिक घर लौटने के बाद दोनों ने साथ में वक्त बिताया। दोनों पार्क में घूमने भी गए और फिर घर लौटकर खाना खाया।

इसके अलावा समर्थ ने ये भी दावा किया कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का व्यवहार काफी बदल गया था। उनका कहना है कि ट्विशा खुद को ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ा मानती थीं और घरेलू जिंदगी में सहज महसूस नहीं कर पा रही थीं। समर्थ के मुताबिक कई बार इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। खासतौर पर अजमेर जाने और दिल्ली लौटने को लेकर तनाव बढ़ गया था।









कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें