1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 01, 2026

‘मेरी बेटी दबंग थी’, ट्विशा शर्मा को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर जनसैलाब, पिता बोले- दोषियों को सजा मिले

Twisha Sharma Murder Case: अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब लगातार गहराता जा रहा है। अब तक इस केस में कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच ट्विशा को इंसाफ दिलाने के लिए नोएडा में मार्च किया गया।

Twisha Sharma Murder Case

Twisha Sharma Murder Case (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Murder Case: ट्विशा शर्मा की मौत को अब 15 दिन से ऊपर हो गई हैं। हालांकि अभी भी केस पूरी तरह से उलझा हुआ है। भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है, बल्कि पूरे इलाके को भी झकझोर दिया है। अब इस मामले में न्याय की मांग तेज होती जा रही है और स्थानीय लोग भी परिवार के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।

ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 में ट्विशा को श्रद्धांजलि देने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एक मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर न्याय की मांग की और मौन रखकर दिवंगत युवती को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भावुक हुए पिता, बोले- मेरी बेटी लड़ने वाली थी

श्रद्धांजलि सभा के दौरान ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा खुद को संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का स्वभाव बेहद मजबूत था और वह जीवन की चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने वाली लड़की थी। उनके अनुसार, जिस तरह की परिस्थितियां सामने आई हैं, उन्हें स्वीकार करना परिवार के लिए बेहद कठिन है।

पिता ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं है, बल्कि उन तमाम परिवारों के लिए भी है जो न्याय पाने के लिए सिस्टम से संघर्ष करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचेंगी और सच्चाई सामने आएगी।

जांच एजेंसी पर परिवार का भरोसा

परिवार का कहना है कि शुरुआती दिनों में उन्हें शिकायत दर्ज कराने और मामले को आगे बढ़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अब उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा है। ट्विशा के पिता का मानना है कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में जांच प्रक्रिया प्रभावित होती दिखाई दी तो परिवार फिर से आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना है कि यह संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

कॉलोनी के लोगों ने भी उठाई आवाज

गौड़ सिटी-2 के निवासियों ने भी इस मामले को लेकर गहरी चिंता जताई। कई लोगों ने बताया कि ट्विशा बेहद मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव की थीं। पड़ोसियों के अनुसार, उन्हें आज भी विश्वास नहीं होता कि इतनी जीवंत लड़की के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो सकता है।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपनी इकलौती बेटी को खोना असहनीय पीड़ा है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें