12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ की आंधी के बीच ढाई घंटे की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, की बजट से 6 गुना ज्यादा कमाई

Thai Kizhavi Movie Success: बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट के ढाई घंटे की इस फिल्म ने अपनी लागत से 6 गुना ज्यादा की कमाई कर ली है। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकी राधिका सरथकुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 12, 2026

Radhika Sarathkumar film Thaai Kizhavi

राधिका सरतकुमार की तमिल फिल्म 'थाई किझावी'। (फोटो सोर्स: IMDb)

Thai Kizhavi Movie Success: पिछले महीने 27 फरवरी को रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थाई किझावी', 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच सफलता के झंडे गाड़ रही है। बता दें कि बिना किसी बड़े स्टार और बजट के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 6 गुना ज्यादा की कमाई कर ली है। 'थाई किझावी' की लीड एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने फिल्म की सक्सेस पर अपने बेबाक अंदाज में बात करते हुए कहा, लगभग 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बड़े बजट और महंगे टिकटों के बीच बॉक्स ऑफिस सफलता का असली मतलब समझाया।

इसके आगे उन्होंने कहा, 'Thaai Kizhavi' ने 150 रुपये के टिकट पर 50 से 60 करोड़ रुपये कमाए। कुछ बड़े हीरो की फिल्मों के टिकट 1500 से 2000 रुपये में बिके। अगर सही मायने में देखा जाए तो हमने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यही असली सफलता है।"

'थाई किझावी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Thai Kizhavi Movie Success)

बता दें कि सिर्फ 10 दिनों में 'थाई किझावी' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और शिवकार्तिकेयन की 'परसक्ति' के बाद 2026 में यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी कॉलीवुड फिल्म बन गई। 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 321 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। फिल्म की लागत, टिकट की कीमत और दर्शकों की संख्या के आधार पर देखा जाए तो, इसकी उपलब्धि 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी उन फिल्मों से कहीं अधिक है जो 1500 रुपये प्रति टिकट की दर से ऑडियंस को आकर्षित करती हैं।

क्या है फिल्म की कहानी? (Story of Thai Kizhavi)

'थाई किझावी' फिल्म एक गांव की 70 वर्षीय घमंडी मुखिया पावुनुथाई की कहानी है, जो एक निर्दयी साहूकार है। एक दुखद घटना के बाद उसके अलग रह रहे बेटे घर लौट आते हैं, जिससे उसके पुराने घाव फिर से हरे हो जाते हैं और उनके परिवार में उथल-पुथल मच जाती है। फिल्म में न तो कोई आइटम सॉन्ग है, न ही कोई भाग-दौड़ वाला सीन और न ही कोई बड़ा हीरो। फिल्म में जो है वो है राधिका, जो लगभग हर सीन में अपने जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म को आगे बढ़ाती हैं। ये एक ऐसी कहानी है जिसे लोगों ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाया है और लोगो इसको देख रहे हैं।

राधिका सरथकुमार की इस फिल्म ने तमिल और तेलुगु सिनेमा में टिकटों की बढ़ती कीमत की बहस को तेज कर दिया है। जिसमें बड़े सितारों की फिल्मों के पहले वीकेंड के शो के टिकट सामान्य दर से कई गुना ज्यादा रखे जा रहे हैं। दर्शक, छोटे फिल्ममेकर और ट्रेड एक्सपर्ट लगातार इसकी आलोचना कर रहे हैं। राधिका का कहना है कि जब टिकटों से मिली अतिरिक्त कमाई को अलग कर दिया जाए, तो असली तस्वीर अक्सर अलग नजर आती है।

यह फिल्म तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई। शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस में बनी और शिवकुमार मुरुगेसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया है।

राधिका सरथकुमार भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और निर्माता हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में लंबा करियर बनाया है। कोलिवुड में कई हिट फिल्मों के साथ पहचान बनाई, वहीं टॉलीवुड में भी मजबूत अभिनय से लोकप्रिय हुईं। बॉलीवुड में भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, जिसमें ऋषि कपूर के साथ 'नसीब अपना अपना' और अमिताभ बच्चन के साथ 'लाल बादशाह' और 'आज का अर्जुन' के नाम शामिल हैं। अपने दशकों के फ़िल्मी करियर में वो साउथ सिनेमा की प्रमुख एक्ट्रेसेस में से एक हैं।