6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 06, 2026

‘आईना तोड़ने से सच नहीं बदलता’ शेखर सुमन के व्यंग्य ने छेड़ दी नई राजनीतिक बहस

shekhar suman narrates story of cruel king: शेखर सुमन के व्यंग्य "आईना तोड़ने से सच नहीं बदलता" ने राजनीतिक बहसों में नई लहर ला दी है। ये व्यंग्य न केवल सटीक आलोचना है, बल्कि वर्तमान राजनीतिक में सच्चाई भी है।

शेखर सुमन

शेखर सुमन (this photo from x: @hemantlatawa)

Shekhar Suman Narrates Story Of Cruel King: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और होस्ट शेखर सुमन का यूट्यूब टॉक शो 'शेखर टुनाइट' इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। 15 मई 2026 से शुरू हुए इस शो के चौथे एपिसोड में उन्होंने एक ऐसी कहानी सुनाई जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। एक अहंकारी राजा और जादुई आईने की ये कहानी जितनी दिलचस्प है उतनी ही गहरी भी।

जो आईना दिखाए वो दुश्मन है, जो सवाल पूछे वो गद्दार

शेखर सुमन ने बताया कि एक राजा था जिसके दरबारी हर वक्त उसकी महानता के गुण गाते थे। धीरे-धीरे राजा को विश्वास हो गया कि वो सबसे महान शासक है। एक दिन दरबार में एक जादुई आईना आया। राजा ने जब उसमें देखा तो उसे अपना चेहरा नहीं बल्कि अपनी कमजोरियां और नाकामियां दिखीं जो तालियों के शोर तले दबी थीं और घबराकर राजा ने आईना तोड़ दिया। लेकिन वो भूल गया कि आईना टूटता है तो हजार टुकड़े हो जाते हैं। अब एक की जगह हजार आंखें उसे घूरने लगीं। चाटुकारों ने सुझाव दिया, "जो आईना दिखाए वो दुश्मन है, जो सवाल पूछे वो गद्दार।"

दरअसल, कहानी के लास्ट में शेखर सुमन ने हंसते हुए कहा कि आज के युग में भी ऐसा ही एक अहंकारी राजा है जिसने सबका जीना दुश्वार कर रखा है और उसका नाम है डोनाल्ड ट्रंप। उनके इस मजेदार खुलासे पर ऑडियंस हंस पड़ी। शेखर ने ट्रंप का नाम लिया लेकिन भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे भारतीय राजनीति से भी जोड़ दिया। एक यूजर ने लिखा कि कमेंट में भड़के हुए लोग खुद ही इसके असली हकदार को जाहिर कर रहे हैं और कइयों ने मजाक में कहा कि "अभी तक ED की रेड नहीं पड़ी।"

इम्तियाज अली और अमृता फडणवीस

बता दें, शेखर सुमन ने 1997 में 'मूवर्स एंड शेकर्स' से लेट-नाइट टॉक शो की विरासत शुरू की थी। अब यूट्यूब पर 'शेखर टुनाइट' के रूप में वो वापस हैं। हर शुक्रवार नया एपिसोड आता है। पहले 4 एपिसोड में नितिन गडकरी, बॉबी देओल, इम्तियाज अली और अमृता फडणवीस मेहमान रह चुके हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें