1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 01, 2026

‘रबाड़ा का कबाड़ा कर दिया’, RCB के IPL की ट्रॉफी जीतते ही सितारों ने जताई खुशी, विराट कोहली के कायल हुए सेलेब्स

RCB Winning IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली की आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इसके बाद कई सितारों ने भी जीत के इस जश्न को मनाया।

RCB Winning IPL 2026

RCB Winning IPL 2026 (सोर्स- एक्स)

RCB Winning IPL 2026: आईपीएल 2026 की रॉयल चैलेंजर्स की धमाकेदार जीत के बाद कई सितारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। टीवी और रिएलिटी शो के कई सेलेब्स ने विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए जीत का जश्न मनाया। शहनाज गिल से लेकर अली गोनी और मुनव्वर फारूकी तक, कई सेलेब्स ने आरसीबी की विक्ट्री को सेलिब्रेट किया।

अली गोनी बोले- रबाड़ा का कबाड़ा कर दिया

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेज करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। विराट ने अपने करियर के सबसे तेज 50 रन बनाने के साथ ही आरसीबी को आसानी से जिता भी दिया। अली गोनी ने विराट की वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'आखिरकार किंग तो किंग ही है ना फिर।

रबाड़ा का तो कबाड़ा कर दिया।' वहीं टीवी एक्टर फहमान खान ने भी आरसीबी की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने विराट कोहली की बैटिंग की तारीफ करते हुए उन्हें चैंपियन्स बताया।

शहनाज गिल भी खुशी से झूम उठी

वहीं अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी विराट कोहली की आरसीबी वाली जर्सी पहनकर इस जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। शहनाज ने अपने घर पर ही मैच को देखा और लगातार विराट कोहली को चीयर करते हुए नजर आईं। शहनाज ने आरसीबी के लिए लगातार दो पोस्ट किए। उन्होंने ना सिर्फ किंग कोहली की तारीफ की बल्कि टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी चैंपियंस बताया।

मुनव्वर फारूकी भी हुई आरसीबी के कायल

इसके अलावा कॉमेडियन और शायर मुनव्वर फारूकी भी आरसीबी की जीत से गदगद हो गए। उन्होंने भी आरसीबी की जीत को बेहतरीन अंदाज में सेलिब्रेट किया।

आरसीबी ने दूसरी बार जीती आईपीएल ट्रॉफी

रविवार को आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रजत पाटीदार एंड कंपनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें