15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर माधवन ने फर्जी प्रोफाइल पर तोड़ी चुप्पी, बोले-ये मेरा अकाउंट नहीं है…

R madhavan Fake Social Media Account: आर माधवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी फर्जी प्रोफाइल को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है, जिससे अफवाहों को विराम मिला है।

2 min read
Google source verification
आर माधवन ने फर्जी प्रोफाइल पर तोड़ी चुप्पी, बोले-ये मेरा अकाउंट नहीं है…

आर माधवन (फोटो सोर्स: IMDb)

R madhavan Fake Social Media Account: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फर्जी अकाउंट के बारे में बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को फर्जी अकाउंट्स से सावधान रहने को कहा है। बता दें, माधवन ने बताया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर खुद को उनकी टीम का सदस्य बता रहा है और लोगों से कनेक्ट कर रहा है, जबकि उसका उनसे कोई संबंध नहीं है।

फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट किया शेयर

एक्टर आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है ताकि उनके फैंस इसे आसानी से पहचान सकें और उन्होंने साफ किया कि उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा कोई भी व्यक्ति उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं करता। एक्टर ने आगे कहा कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि फैंस को किसी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

हिट फिल्मों में से एक बनने की संभावना

बता दें, निर्देशक अदित्य धर ने इससे पहले फिल्म को लेकर बताया थी, "ये कहानी बदले की है, जो जसकीरत को एक बेहतर स्पाई बनाती है। दर्शक थिएटर में इसे देख कर रोमांचित होंगे।" दर्शकों के जबरदस्त क्रेज के चलते 'धुरंधर: द रिवेंज' 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की पूरी संभावना है। दरअसल, इसका पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू होंगा और अब सबकी निगाहें 19 मार्च पर टिकी हैं कि कब ये फिल्म रिलीज होगी।

अगर आर माधवन के काम की बात करें तो आर.माधवन 'धुरंधर 2' में आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल की रोल निभा रहे हैं और फिल्म की शूटिंग आदित्य धर ने की है। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जो बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।