29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 13, 2026

40 की उम्र में कैंसर से जंग हार गया अभिनेता, एलेक्स एबुको की मौत से इंडस्ट्री में पसरा मातम

Actor Alexx Ebuko Death Due To Cancer: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल 40 साल की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया है।

Alexx Ebuko

Alexx Ebuko (सोर्स- एक्स)

Actor Alexx Ebuko Death Due To Cancer: फिल्म इंडस्ट्री नॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, रोमांटिक फिल्मों और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता एलेक्स एबुको अब इस दुनिया में नहीं रहे। 40 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही नॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

एलेक्स एबुको ने बनाई थी खास जगह (Actor Alexx Ebuko Death Due To Cancer)

एलेक्स एबुको ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनसे उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी मुस्कान, स्क्रीन पर आत्मविश्वास और रोमांटिक किरदारों की वजह से उन्हें नाइजीरिया ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता था। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी को काफी निजी रखा और बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी थी।

अस्पताल में ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलेक्स ने लागोस के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए की। कई सितारों ने भावुक पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री फुंके अकिंडले ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि वह अभिनेता से आखिरी बार मिलना चाहती थीं, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। वहीं अभिनेता बोलानले निनालोवो ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। कई कलाकारों ने कहा कि एलेक्स बेहद दयालु और मददगार इंसान थे।

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर (Actor Alexx Ebuko Death Due To Cancer)

एलेक्स एबुको का जन्म 10 अप्रैल 1986 को पोर्ट हार्कोर्ट में हुआ था। शुरुआत में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। साल 2010 में मिस्टर नाइजीरिया प्रतियोगिता में रनर-अप बनने के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही नॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हो गए।

सपोर्टिंग रोल से बने सुपरस्टार

साल 2012 में आई फिल्म ‘इन द कपबोर्ड’ ने एलेक्स की जिंदगी बदल दी। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और रोमांटिक हीरो के तौर पर अलग पहचान बनाई।

सिर्फ अभिनेता नहीं, समाजसेवी भी थे

एलेक्स एबुको केवल फिल्मों तक सीमित नहीं थे। वो समाजसेवा और मानवीय कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते थे। अफ्रीका में कई सामाजिक अभियानों से जुड़े रहने के कारण उन्हें सम्मानित भी किया गया था। फैंस उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं जिसने स्टारडम के बावजूद अपनी सादगी नहीं छोड़ी।

उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि मैसेज आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि एलेक्स भले ही इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी फिल्में और मुस्कुराता चेहरा हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें