5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 05, 2026

पहली रसोई में भाग्यश्री से हुई थी बड़ी ‘गलती’, ससुर भी हो गए थे नाराज, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

Tum Ho Naa: पहली रसोई में भाग्यश्री से हुई एक छोटी सी 'गलती' ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया। वो दिन यादगार बन गया क्योंकि ससुर ने कभी सोचा भी नहीं था कि भाग्यश्री का जवाब ऐसा होगा।

Bhagyashree

Bhagyashree(this photo form @filmfare)

Tum Ho Naa: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। उन्होंने टीवी शो "तुम हो ना" में बातचीत के दौरान बताया कि शादी के बाद जब उनकी "पहली रसोई" की रस्म हुई, तब उन्होंने परिवार को प्रभावित करने के लिए कुछ अलग बनाने का मन बनाया। हालांकि, उनके ससुर के एक सवाल ने उन्हें हैरान कर दिया।

ये सुनकर भाग्यश्री चौंक गईं

भाग्यश्री ने बताया कि उस वक्त चाइनीज खाना बहुत खास और स्पेशल माना जाता था। इसलिए उन्होंने सोचा कि पहली बार रसोई में कुछ ऐसा बनाया जाए जो सभी को पसंद आए और नया भी लगे। इसके बाद बड़े उत्साह के साथ उन्होंने चाइनीज डिश तैयार किए और परिवार के सामने परोसे, लेकिन जब उनके ससुर खाने की मेज पर बैठे, तो उन्होंने सबसे पहले पूछा, "बेटा, पापड़ कहां है?" ये सुनकर भाग्यश्री चौंक गईं। उन्हें समझ नहीं आया कि चाइनीज खाने के साथ पापड़ का क्या रोल है। इस घटना को याद करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस समय उन्हें लगा कि इतनी मेहनत के बाद भी लोगों को पारंपरिक खाने की ही उम्मीद रहती है।

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि उस दिन के बाद उन्होंने सोच लिया था कि अब कभी खाना नहीं बनाएंगी। हालांकि, आज जब वो उस पल को याद करती हैं तो उन्हें बहुत हंसी आती है। शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने भी इस दौरान अपने परिवार का एक ऐसा ही अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी अक्सर नए व्यंजनों की बजाय पारंपरिक दाल, रोटी और सब्जी को ज्यादा पसंद करते हैं। उनका ये किस्सा सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि कई लोग खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं।

फिल्म 'राजा शिवाजी'

बता दें, भाग्यश्री काम की बात करें, तो आखिरी बार साल 2023 में आई सस्पेंस थ्रिलर सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में नजर आईं थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट में निम्रत कौर और राधिका मदान भी शामिल थे। अब दो साल बाद वो रितेश देशमुख के साथ फिल्म राजा शिवाजी के साथ नजर आई। फिल्म में वो जीजा बाई की भूमिका में है, जो थिएटर्स में 1 मई को रिलीज हो चुकी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें