29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 29, 2026

Fact Check: दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक की बढ़ी मुश्किलें? नहीं थम रहा निजी जिदंगी का विवाद

Youtuber Armaan Malik Two Wives Controversy: यूट्युबर अरमान मलिक इन दिनों बड़ी मुसीबत में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। बिग बॉस फेम अरमान फिलहाल कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

Youtuber Armaan Malik Two Wives Controversy

Youtuber Armaan Malik Two Wives Controversy (सोर्स- एक्स)

YoutuberArmaan Malik Two Wives Controversy: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों भारी मुसीबत में बताए जा रहे हैं। अरमान मलिक उर्फ संदीप फिलहाल पटियाला कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक के चलते उन्हें कोर्ट से फटकार भी पड़ी है। हालांकि ये मामले पिछले काफी समय से लगातार चलता ही आ रहा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।

अरमान मलिक की बढ़ी मुसीबत

दरअसल सोशल मीडिया पर कई जगह दावा किया जा रहा है कि 'बिग बॉस' फेम अरमान मलिक को पटियाला हाईकोर्ट ने एक पत्नी को तलाक देने का निर्देश दिया है। कोर्ट की तरफ से साफ-साफ कहा गया है कि वो हिंदू होने के नाते दो-दो पत्नियों को एक साथ शादी करके अपने साथ नहीं रख सकते।

कई जगह पर ये भी कहा जा रहा है कि अरमान अब अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को तलाक देने का मन बना रहे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि जब पड़ताल की गई तो ऐसी किसी भी खबर की कोई पुष्टि नहीं की जा सकी।

डेली व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है मलिक फैमिली

बता दें मलिक फैमिली की पॉपुलेरिटी का बड़ा कारण उनके डेली व्लॉग्स हैं, जिनमें वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हर छोटे-बड़े पलों को शेयर करते हैं। यही वजह है कि उनकी जिंदगी से जुड़ी हर खबर कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है। अब सोशल मीडिया पर चल रहीं इन चर्चाओं ने एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी पर्सनल लाइफ की ओर खींच लिया है।

पहली पत्नी के बाद आईं दूसरी पत्नी

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनके साथ उनका रिश्ता कई साल पुराना बताया जाता है। बाद में कृतिका मलिक उनकी जिंदगी में आईं और फिर तीनों ने साथ मिलकर सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें