
अनुराग डोभाल ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Anurag Dobhal Health Update: सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती और 'द यूके 07 राइडर' के नाम से पहचाने जाने वाले अनुराग डोभाल की जान बाल-बाल बच गई है। शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अब उनकी सेहत को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें मेरठ से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया था। वहां के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने बताया कि अनुराग की हालत काफी गंभीर थी। उनकी गर्दन, कूल्हे की हड्डी, हाथ और पैर में गहरी चोटें आई थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, हड्डियों में 'सीरियस इंजरी' थी और उन्हें तत्काल आईसीयू (ICU) में रखने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, रात करीब 10 बजे उनके कुछ दोस्त अस्पताल पहुंचे और उन्हें वहां से ले गए। फिलहाल, अनुराग का इलाज दिल्ली में चल रहा है, जहां उन्हें अन्य मरीजों से दूर एक सुरक्षित वार्ड में रखा गया है।
खबर है कि गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे मेरठ हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, अनुराग खुद गाड़ी चला रहे थे और कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। तेज स्पीड की वजह से कार बेकाबू होकर पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है, क्योंकि उनके पास किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है।
हादसे से ठीक पहले का जो वीडियो सामने आया है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है। लाइव स्ट्रीम के दौरान अनुराग बेहद भावुक नजर आ रहे थे। उन्होंने रोते हुए अपनी मां का जिक्र किया और कहा, "मम्मी, अगले जन्म में आऊं तो बस प्यार दे देना... मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी। अब लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं?"
इतना कहते हुए अनुराग ने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक पहुंचा दी और चिल्लाते हुए बोले- "चलो, फाइनल ड्राइव के लिए चलते हैं।" इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी और एक तेज धमाके के साथ लाइव वीडियो बंद हो गया। वीडियो में यह भी देखा गया कि हादसे से पहले वह काफी मानसिक तनाव में थे।
Published on:
08 Mar 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
