<strong>विवरण :</strong> मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और गुजरात के एक प्रमुख शहर अहमदाबाद को जोडऩे वाली प्रस्तावित उच्च गति रेल लाइन है। यह भारत की पहली उच्च गति रेल लाइन होगी। कॉरिडोर का शिलान्यास 14 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखा। इसका निर्माण आधिक ारिक रूप से अगले साल शुरू होगा और इसको पूरा करने का लक्ष्य अगस्त २०२२ रखा गया है। दोनों शहरों के बीच पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2022 को चलने की संभावना है। परियोजना को पूरा करने में करीब 1.1 लाख करोड़ रुपए (17 अरब डॉलर) आने की संभावना है। निर्माण लागत में इंटरेस्ट रेट और आयात ड्यूटी शामिल हैं।