[object Object], Jan 14, 2016

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से सीतापुर में चर्चा बनी थी
कि 13 जनवरी को मंडलायुक्त सीतापुर जिले का निरिक्षण करेंगे। इसको लेकर
जगह-जगह सरकारी दफ्तरों में अफसर अपनी व्यवस्था सुधारने में लगे हुए थे।
जिसे लेकर सीतापुर के खैराबाद में मंडलायुक्त का अस्पताल और नगर पालिका
में निरीक्षण था। वहीं, खैराबाद नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर
करने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के कार्यकर्त्ता इंतजार
कर रहे थे।
मन्डलायुक्त के खैराबाद आने के बाद सिर्फ सीएचसी का निरिक्षण
किया गया। इसमें उन्हें सह ढीक मिला सिर्फ अन्दर रखे जनरेटर को उन्होंने
बाहर रखने को कहा। वहीं, उनके द्वारा नगर पालिका का निरिक्षण न करने पर मुलायम
सिंह यूथ ब्रिगेड जिला सचिव अतुल मिश्रा व छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष
रंजीत राज रस्तोगी धरने पर बैठ गए।
उनका कहना था कि नगर पालिका परिसर मे व्यापत भ्रष्टाचार, मानक के
अनुसार सड़कों का न बनना, बनी सड़कों का एक माह में उखड़ जाना और जो सड़कें बन रही
हैं न ही उनमें नीचे पत्थर डाला जा रहा है। इसके
बाद मौके पर नगर मज्सिट्रेट बी एन यादव आए और उन्होंने मामले को शांत
कराया।

No comments yet.
Be the first to comment.